छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 20 अप्रैल से राज्य शासन का आदेश हुआ जारी - sanskar.live

Hot




अप्रैल 16, 2026

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 20 अप्रैल से राज्य शासन का आदेश हुआ जारी



आदेश लेटर




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तारीख में बदलाव किया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश रहेगा।आपको बता दे इससे पहले विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 के तहत 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।लेकिन वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल छात्रों के लिए लागू होगा। शिक्षकों के लिए अवकाश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, पूर्व में जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer