परिवार व नगर में खुशी का माहौल
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित में नगर के होनहार छात्र नवनीत सिंह आजमानी ने कक्षा 10 वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है। वे पिथौरा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के होनहार छात्र हैं।नवनीत सिंह आजमानी, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गुरदीप सिंह आजमानी के सुपुत्र एवं स्वर्गीय सेवा सिंह आजमानी के पौत्र हैं। उनकी इस शानदार सफलता से आजमानी परिवार के साथ-साथ पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।
चर्चा के दौरान नवनीत आजमानी ने बताया कि उनका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। उन्होंने कहा कि वे आगे की पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12वीं में इससे भी अधिक अंक लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं परिवारजनों को दिया।
नवनीत की इस उपलब्धि पर नगरवासियों, रिश्तेदारों एवं मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

.jpeg)