सिरपुर में मरार पटेल समाज के सामाजिक सम्मेलन में प्रतिभावान छात्रों को किया गया सम्मान - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 16, 2026

सिरपुर में मरार पटेल समाज के सामाजिक सम्मेलन में प्रतिभावान छात्रों को किया गया सम्मान

 




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /मरार पटेल समाज के सामाजिक सम्मेलन सिरपुर में आयोजित की गई सिरपुर महासमिति के वार्षिक सम्मेलन मे मुख्य अतिथि श्री बरत राम पटेल प्रदेशाध्यक्ष मरार पटेल महासंघ, श्री शोभाराम पटेल जिलाध्यक्ष सिरपुर महासमिति, श्री खेमराज पटेल महासचिव सिरपुर महासमिति, श्री जोहित राम पटेल अध्यक्ष दुर्ग, श्री संतोष पटेल अध्यक्ष सहकारी समिति बलौदाबाजार, श्री केशव प्रसाद पटेल सचिव कर्मचारी प्रकोष्ठ,उमेंद पटेल सलाहकार एवं सभी परिक्षेत्र अध्यक्षों,एवं सिरपुर महासमिति के पदाधिकारी सदस्यों की  गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम मे समाज के प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को महात्मा ज्योतिबा फूले युवा प्रतिभा विकास मंच के अध्यक्ष श्री राधेश्याम पटेल एवं अन्य पदाधिकारीगण अनिल पटेल,घनश्याम पटेल,अशोक पटेल,डॉ. संतुराम पटेल, चंद्रविकास पटेल,हेमू पटेल भजोराम पटेल,लीलाधर पटेल द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया, विशेष रूप से सभी परिक्षेत्र अध्यक्ष को सिरपुर महासमिति का पदेन सदस्य नियुक्त किया गया एवं वार्षिक सम्मेलन सभी परिक्षेत्रों मे क्रमवार आयोजन किये जाने हेतु चर्चा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक जनो की उपस्तिथि रही। आयोजन को लेकर प्रतिभा विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने बताया आगामी सत्र में समाज के प्रतिभावान टॉप 10 छात्रों को 11000 पुरस्कार से सम्मानित की जाने की घोषणा की गई. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के  सहयोग जनों को धन्यवाद प्रेषित किया है

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer