जनपद पंचायत पिथौरा में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 10, 2026

जनपद पंचायत पिथौरा में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/जनपद पंचायत पिथौरा में दिव्यांगजनों को अध्यक्ष उषा पुरूषोत्तम घृतलहरे, उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल, भाजपा के जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी के द्वारा सहायक उपरकणों का वितरण समारोह पूर्वक किया गया। इस दौरान 04 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, 03 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल एवं 03 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उषा पुरूषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिये योजनायें बना रही है और उनका जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर रही है। सरकार की योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे है और उनका जीवन स्तर उंचा उठ रहा है। उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल ने कहा कि सहायक उपकरण पाकर हमारे दिव्यांगजनों के चेहरे में चमक आ गयी है। निश्चित रूप से अब ये दिव्यांगजन अपनी दैनिक दिनचर्या के कामों को सुगमता पूर्वक कर पायेगें। भाजपा के जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की सुध लेने वाली सरकार है। आज दिव्यांगजन विभिन्न क्षेत्रों में अपना जौहर दिखाकर अपनी पहचान बना रहे है और समाज की मुख्य धारा से जुड रहे है।

सहायक उपकरण वितरण शिविर में जिन्हें उपरकण प्रदान किये गये उनमें नरेश निषाद सरकडा, रोहित भोई लिमदरहा, योगेश यादव लाखागढ को ट्रायसायकल, हेमंत कुमार रजपालपुर, कृष्ण रात्रे बिजेमाल, मंजू चौधरी फटामुडा, मांशी प्रधान जाडामुडा को व्हील चेयर एवं कार्तिमराम राम नायक पिलवापाली, पार्वती यादव पिलवापाली, अंगारमती ठाकुर  गबौद को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश्वरी बर्मन, जनपद सदस्य पुरूषोत्तम घृतलहरे, गुलाब सामल समाज शिक्षा संगठक, करारोपण अधिकारी उमेश दीक्षित, समाज कल्याण जिला कार्यालय से अनिल कोसरिया, पूर्व सरपंच प्रदीप पटेल, गौ सेवक सौरभ अग्रवाल, संजय निषाद, रेखा अग्रवाल, डोंगरसिंह चक्रधारी, किशोर यादव, सूरज यादव, केशव प्रसाद पटेल आदि उपस्थित थे।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer