स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन, मस्तिष्क और विचारों का विकास होता है-विक्की - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 10, 2026

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन, मस्तिष्क और विचारों का विकास होता है-विक्की

 पिथौरा में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ नगर के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि जिला महासमुन्द भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री विक्की सलूजा उपस्थित होकर खिलाडियों कि परिचय प्राप्त किया एवं टास करवाकर मैच का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ और तंदुरुस्त शरीर के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। खेल,कसरत,व्यायाम एवं योग प्राणायाम से शरीर का काया कल्प होता है।इसी लिए कहा जाता है सबसे पहले निरोगी काया।अर्थात शरीर को रोग मुक्त रखने के लिए जीवन में खेल का बहुत महत्व है। खेल ,मानसिक और बौद्धिक क्षमता के विकास तथा सकारात्मक सोच का आधार बनता है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति होती है।मानसिक विकास से मस्तिष्क तेज, सजग और शांत रहता है।भावनात्मक विकास से व्यक्ति भावनात्मक रूप से स्थिर और संतुलित रहता है।बौद्धिक क्षमता के विकास अर्थात सोचने, समझने और नई खोज करने की सृजन शक्ति का विकास होता है।सामाजिक विकासः स्वस्थ व्यक्ति समाज में सक्रिय और रचनात्मक कार्यशैली से सकारात्मक भूमिका निभाता है।ऊर्जा और कार्यक्षमताः आलस्य दूर होता है और शरीर में काम करने की क्षमता का बेहतर विकास होता है।इस दौरान साथ में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश सिन्हा, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनूप टाण्डी,युवा नेता अंशुल तिवारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer