ग्राम डोकरपाली में त्रि-दिवसीय रामायण कार्यक्रम का शुभारंभ मैं पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 14, 2026

ग्राम डोकरपाली में त्रि-दिवसीय रामायण कार्यक्रम का शुभारंभ मैं पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय





महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /खल्लारी विधानसभा अंतर्गत ग्राम डोकरपाली में आयोजित त्रि-दिवसीय रामायण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी एवं अध्यक्ष, अखिल भारतीय कंवर समाज केंद्रीय कार्यालय पमशाला, जिला जशपुर श्रद्धेय श्रीमती कौशल्या देवी साय के गरिमामयी आगमन के साथ सम्पन्न हुआ।

शुभारंभ अवसर पर श्रीमती कौशल्या देवी साय जी ने अपने उद्बोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रामायण भारतीय संस्कृति, मर्यादा, कर्तव्यपरायणता और आदर्श जीवन का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा को हम सभी का दायित्व बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या छल के माध्यम से होने वाला धर्मांतरण समाज में विघटन उत्पन्न करता है, इसलिए समाज को जागरूक एवं संगठित रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आदर्श शासन, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ है। भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।

पूर्व सांसद चुन्नीलाल ने अपने संबोधन में कहा की रामायण हमारे भारतीय समाज की आत्मा है। भगवान श्रीराम ने त्याग, सत्य, तपस्या और न्याय के माध्यम से आदर्श जीवन की स्थापना की। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर अलका नरेश चंद्राकर छाया विधायक रवि फरोदिया सभापति जिला पंचायत महासमुंद धनंजय साहू जनपद सदस्य जानवी साहू जिला उपाध्यक्ष पीलेश्वर पटेल, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जितेंद्र साहू, सरपंच रूपेश साहू, मंडल अध्यक्ष मायाराम साहू, हेमंत साहू, भूमि विनय साहू, सरपंच वासना दीवान, कोमल दीवान, हीरा सिंह दीवान, बजरंग अग्रवाल, विजय देवांगन, कैलाश साहू (सरपंच बिहार), उप सरपंच धनुराम निषाद, जीवाखान साहू एवं समस्त ग्रामवासी डोकरपाली की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उक्त जानकारी आनंद साहू जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, महासमुंद द्वारा दिया गया।