बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/बागबाहरा विकासखंड के बोइरगांव 01, सेक्टर कसेकेरा में आयोजित वजन त्यौहार कार्यक्रम का एसडीएम नमिता मारकोले ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के वजन मापन, पोषण रजिस्टर, उपस्थिति पंजी तथा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया साथ ही रेडी टू ईट का वितरण ,
गरम भोजन की साफ सफाई एवम् गुणवत्ता की जांच किया गया
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए वजन त्यौहार जैसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विशेष रूप से कम वजन और अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने, परिवारों को पोषण संबंधी जागरूकता देने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि बच्चों को समय पर पूरक पोषण आहार, टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर सीडीपीओ मनीषा साहू, सुपरवाइजर श्रीमती रमा अग्रवाल, शाहिदा बेगम सहित संबंधित कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_17.html
February 17, 2026 at 01:17PM

.jpeg)