विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थी हुए सम्मानित
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद जिले के विकास खण्ड - पिथौरा के अंतर्गत ग्राम खुटेरी में संचालित सन राइजिंग किड्स प्ले स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में श्री जयप्रकाश मिश्रा (रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर), श्री सोनसाय पटेल (व्याख्याता हाई स्कूल, अरण्ड),श्री रोहिणी कुमार देवांगन (संकुल समन्वयक, अरण्ड) श्रीमती सुशीला मांझी(सरपंच ग्राम, खुटेरी), श्री अमृतलाल पटेल ( रिटायर्ड शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी बैंक पिथौरा), श्री रघुनंदन पटेल (अध्यक्ष, शाला विकास व प्रबंधन समिति), श्री छन्नूलाल साहू (अध्यक्ष पालक समिति), श्रीमती प्रियंका पटेल (डायरेक्टर सन राइजिंग स्कूल),श्री टी. आर. नायक (सह-डायरेक्टर सन राइजिंग स्कूल), श्रीमती श्वेता शर्मा (प्रिंसिपल सन राइजिंग स्कूल) एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात आमंत्रित अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के पुजा अर्चना के बाद किया गया। वार्षिकोत्सव में बच्चों के द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, साथ ही वार्षिक खेल उत्सव में आयोजित विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को उनके उत्तम खेल प्रदर्शन लिए उत्साह बढ़ाने हेतु पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को देखने भारी संख्या में अभिभावकगण शामिल हुए और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देख कर अपनी प्रसन्नता जाहिर किया। स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा कार्यक्रम के सफल समापन के बाद समस्त आमंत्रित अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया गया ।


.jpeg)