राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
पिथौरा ट्रैक सीजी गौरव चंद्राकर/राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मध्य प्रदेश के मंडला जिला पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में पंचायत पदाधिकारीयों का 40 सदस्यीय दल प्रशिक्षण सह अध्धयन के लिए पिथौरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़बहाल सांकरा और सपोस पहुंचा। दल ने पंचायतों में पंचायत राज प्रणाली के तहत हो रहे नवाचारों एवं विविध गतिविधियों का अवलोकन किया। गोड़बहाल में अध्ययन दल ने दुग्ध सोसाइटी एवं ग्रामीण औद्योगिक परिसर रीपा का अवलोकन किया । सांकरा में करारोपण एवं कर संग्रहण विषय पर पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा की। वही ग्रीन ग्राम सपोस में पंचायत द्वारा किए जा रहे नवाचारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
ज्ञात हो की मध्य प्रदेश के मंडला जिला के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ संजय कुशराम के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों का दल छत्तीसगढ़ में पंचायत राज व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए ठाकुर प्यारेलाल राज्य ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा के संकाय सदस्य डॉ अशोक कुमार जायसवाल के संयोजकत्व में महासमुंद जिले के पिथौरा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोड़बहाल पहुंचा। ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ तिलक और चंदन लगाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया । दल के सदस्यों ने गोड़बहाल स्थित दुग्ध केंद्र का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्था से अत्यंत प्रभावित हुए। दुग्ध संघ के प्रमुख पूर्व सरपंच सादराम पटेल ने दल को जानकारी दी कि यहां दुग्ध केंद्र 11 कृषकों और केवल 42 लीटर दूध से प्रारंभ किया गया था। जो अब इतना विस्तार ले चुका है कि संघ के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पिथौरा में दूध उत्पादों का विक्रय केंद्र संचालित है ।
दल के सदस्य दुग्ध केंद्र की व्यवस्था और आधुनिक मशीनों को देखकर बहुत प्रभावित हुए । यहां उन्होंने रीपा का भी अवलोकन किया तथा पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं लखपति दीदियों से चर्चा की। यहां से लगे ग्राम अर्जुनी पहुंचकर उन्होंने भगवान करिया धुरवा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ग्रामीणों से भगवान करिया धुरवा के पुरातात्विक और पौराणिक महत्व के संबंध में जानकारी प्राप्त किया ।
सांकरा पहुंचने पर भी अध्ययन दल का बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया सरपंच ने ग्राम पंचायत में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। अध्ययन दल के सदस्यों ने यहां के करारोपण एवं कर संग्रहण के संबंध में कई तरह की उत्सुकता प्रकट की जिसका सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा के द्वारा समाधान किया गया ।ग्रीन ग्राम सपोस में किए जा रहे नवाचारों ने अध्ययन दल को खासा प्रभावित किया सरपंच किशोर बघेल ने जानकारी दी की हरियाली और खुशहाली के प्रतीक के रूप में स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम वासियों ने एक मत हो निर्णय लेकर पूरे गांव में स्थित घरों की दीवारों को हरे रंग से पुताई की। जिसके कारण ग्राम को ग्रीन ग्राम के रूप में प्रसिद्धि मिली। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में प्रतिदिन सुबह सार्वजनिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाता है जिसका प्रसारण गांव भर में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से किया जाता है। स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत द्वारा चलाए जा रहे सरपंच कन्या विवाह योजना ने अध्ययन दल का दिल छू लिया ।
पिथौरा जनपद के ग्रामों का भ्रमण करते हुए डॉ संजय कुशराम जिला पंचायत अध्यक्ष मंडला म.प्र. प्रदेश ने कहा कि पंचायतें जब तक आत्मनिर्भर नहीं होंगी तब तक हम विकास की गति को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। इसके लिए पंचायत में राजस्व वृद्धि के नवीन स्रोतों का सृजन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पंचायत राज व्यवस्था सशक्त पारदर्शी और सुशासन युक्त है यहां किए जा रहे हैं नवाचारों और अभिनव प्रयोगों को मंडला जिले में लागू करने का भरसक प्रयास करेंगे। राज्य छ. ग. पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के डॉ अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंडला जिले के पंचायत प्रतिनिधियों का दल छ.ग. भ्रमण पर हैं जिनके द्वारा पिथौरा ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में हो रहे नवाचारों और प्रयोगों का अध्यन किया हैं अध्ययन दल यहां की पंचायती राज व्यवस्था से पूरी तरह सन्तुष्ट एवं प्रभावित हुई हैं।।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष उषा धृतलहरे पूर्व जनपद अध्यक्ष और सांकरा ग्राम पंचायत के सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद सभापति कँवलसिंह छाबड़ा पंचायत राज विशेषज्ञ शशि डडसेना सपोस सरपंच किशोर बघेल गोडबहल सरपंच रूखमणी सेन मुढ़ीपार सरपंच सुमित्रा पटेल डोंगरीपाली सरपंच किरण दुलीकेशन साहू पूर्व सरपंच साधराम पटेल आत्माराम सेन मुकेश पटेल विकास विस्तार अधिकारी डी.एल. बिरहाए वरिष्ठ करारोपण अधिकारी सुशील चौधरी उमेश दीक्षित सुभाष प्रधान श्यामकुमार पटेल यशवन्त डडसेना गीता साहू और हरिहर यदु सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।



.jpeg)