पी एम श्री सेजेस पिथौरा के 11 वीं के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 13, 2026

पी एम श्री सेजेस पिथौरा के 11 वीं के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न

पी एम श्री सेजेस पिथौरा के 11 वीं के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / पीएम श्री सेजेस पिथौरा के कक्षा 11 वीं के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान (आई आई एम) रायपुर और शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर ले जाया गया।बहुत ही आनन्द दायक वातावरण में बच्चे अपने प्रभारी शिक्षकों के साथ पहले आई आई एम रायपुर पहुंचे जहां सर्वप्रथम वहां के सीनियर प्रोफेसर्स के द्वारा कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को जीवन प्रबंधन और भावी पढ़ाई की जानकारी दी गई तथा बच्चों के जिज्ञासा भरे प्रश्नों का जवाब दिया गया।तत्पश्चात संस्थान के लाइब्रेरी, खेल मैदान, व्यायाम शाला, हॉस्टल, अतिथि कक्ष  का भ्रमण कराया गया। दोपहर के भोजन के पश्चात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आए। वहां अन्दर से  स्टेडियम का नज़ारा देखकर बच्चे अत्यंत खुश हुए और वहां से हंसी खुशी वापस अपने स्कूल के लिए प्रस्थान किए।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एम के साहू, श्री भानु प्रताप पटेल, श्री अजय कुमार साहू, श्री लखपति पटेल,  श्री योगेश सोनवानी, श्रीमती निर्मला पटेल, सुश्री मोनिका साहू ने  सभी बच्चों का नेतृत्व किया।






via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/11.html
February 13, 2026 at 11:12AM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer