आयोजन ने जिले के स्काउटिंग आंदोलन को नई दिशा और पहचान दी
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम एवं ऐतिहासिक नेशनल रोवर–रेंजर जंबूरी में जिले की सीनियर स्काउट गाइड्स एवं रोवर्स रेंजर ने अभूतपूर्व सहभागिता दर्ज कराते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह जंबूरी स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राज्य अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ गजेंद्र यादव के नेतृत्व में, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा तथा राज्य सचिव जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन में दुधली, जिला बालोद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन ने जिले के स्काउटिंग आंदोलन को नई दिशा और पहचान दी है। साथ ही भविष्य की महिला लीडर्स, रेंजर टीम एवं गाइड दल के निर्माण की दिशा में एक मजबूत आधार भी प्रदान किया है।
जिले से 77 रोवर, 71 रेंजर, 2 जिला प्रभारी, विकासखंड प्रभारी 16, 10 राज्य प्रभारी,10 सर्विस रोवर–रेंजर सहित कल 186 प्रतिभागियों ने जंबूरी में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह सहभागिता जिले के युवाओं में बढ़ती भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। छत्तीसगढ़ द्वारा पहली बार राष्ट्रीय रोवर जंबूरी के सफल आयोजन के साथ इतिहास रचा गया।
इस आयोजन में जिला मुख्य आयुक्त चंद्रहास चंद्राकर, जिला अध्यक्ष येतराम साहू, जिला आयुक्त विजय कुमार लहरे , डीएमसी रेखराज शर्मा,सहायक संचालक नंदकिशोर सिंहा, जिला सचिव एवं एडीपीओ प्रमोद कन्नौजे, मुख्यालय आयुक्त रामकुमार साहू , मीडिया प्रभारी तुलेंद्र सागर, डीओसी गाइड लीनू चंद्राकर एवं डीओसी स्काउट अवधेश विश्वकर्मा निरंतर सहयोग एवं प्रयास से जिले की प्रतिभागिता सुनिश्चित हो पाई
जंबूरी के दौरान जिले के रोवर–रेंजरों ने प्रदर्शनी, सब कैंप, फ्लैग सेरेमनी, पारंपरिक वेशभूषा में अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिला गेट, युवा संसद, एथनिक शो, ग्रैंड कैंप फायर, मार्च पास्ट, फूड प्लाजा तथा एडवेंचर गतिविधियों में उल्लेखनीय सहभागिता निभाई। महिला सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति पवेलियन का विशेष अवलोकन डीओसी गाइड लीनू चंद्राकर के नेतृत्व में सीनियर गाइड्स एवं रेंजरों द्वारा किया गया।राज्य प्रभारी के रूप में संतोष कुमार साहू, गिरीश कुमार पाढ़ी, शैलेंद्र कुमार नायक, विवेकानंद दास, राजीव तिवारी, लीनू चंद्राकर, अनीता साहू, दिलीप निषाद, कमलेश साहू एवं धर्मेंद्र साहू उपस्थित रहे।वहीं जिला प्रभारी रोवर झनेश साहू जिला प्रभारी रेंजर लता वैष्णव सहायक प्रभारी के रूप में विलास बाग, महेश्वरी, ईश्वरी पोरे, पुष्पांजलि चौधरी, यशवंत चौधरी, सतीश, अजय तांडी, वेदराम रात्रे, विजय कुमार सिंहा, रोहित शर्मा, टेकलालपटेल , रेखराम पटेल आदि की सक्रिय सहभागिता रही।इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर राज्य मुख्यालय आयुक्त पंकज चंद्राकर, राज्य आयुक्त (गाइड) सुधा साहू, जिला संघ पदाधिकारी सौरिन चंद्रसेन, अशोक अग्रवाल, रामशिला दास, आनंद साहू एवं जय पवार ने जिले के रोवर–रेंजरों, गाइड्स एवं नेतृत्व टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह जंबूरी जिले के लिए गौरव का विषय बनते हुए स्काउट–गाइड आंदोलन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रेरणा का स्रोत सिद्ध हुई।

.jpeg)