विधायक निवास में हुआ ब्राह्मण भोज, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने परिवार सहित किया सेवा - sanskar.live

Hot




जनवरी 20, 2026

विधायक निवास में हुआ ब्राह्मण भोज, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने परिवार सहित किया सेवा





महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के निवास में सोमवार को ब्राह्मण भोज हुआ। साथ ही पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक भी हुआ। विधायक श्री सिन्हा ने आए हुए ब्राह्मणों का परिवार सहित सम्मान के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात उन्हें भोजन के लिए आग्रह किया। ब्राह्मणों ने भी विधायक के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए भोज में शामिल हुए। विधायक श्री सिन्हा ने पूरे परिवार सहित ब्राम्हणों का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही धार्मिक विषयों पर उनका मार्गदर्शन भी लिया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि ब्राह्मणों ने ऐतिहासिक रूप से धर्म, कला, विज्ञान और राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके ज्ञान, शिक्षा, धार्मिक नेतृत्व और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में उनका महत्व निहित है, जो भारतीय समाज की नींव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। सनातन परंपरा में ब्राह्मण को समाज का मार्गदर्शक, विचारक और संतुलनकर्ता माना गया है।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer