महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एस बी कुमार के मार्गदर्शन और महाविद्यालय में संचालित महिला उत्पीड़न निवारण समिति द्वारा "महिला उत्पीड़न संबंधी " कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास केंद्र महासमुंद से सुश्री पूनम कोसरिया, नवा बिहान संरक्षण अधिकारी ,खिलेश्वरी चक्रधारी जिला मिशन समन्वयक ,झलक साहू सखी केंद्र , केंद्र प्रशासक, जागेश्वरी साहू चाइल्ड हेल्पलाइन, परियोजना समन्वयक उपस्थित हुए जिन्होंने सी बॉक्स पोर्टल जो भारत सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन पोर्टल है इससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी उन्होंने छात्राओं को बताया कि इस प्रकार की कोई भी घटना यदि उनके साथ घटित होती है जो उन्हें असहज लगे तो वे निसंकोच इसकी शिकायत कर सकते हैं और यदि वह चाहे तो यह गोपनीय भी होगी। साथ ही महिला उत्पीड़न संबंधी घरेलू हिंसा बाल विवाह के प्रति भी छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को सशक्त होकर किसी भी समस्याओं का सामना करने के लिए प्रेरित किया और किसी भी प्रकार की समस्या आए उसके निवारण के लिए जानकारी प्रदान की साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सरस्वती वर्मा महिला उत्पीड़न निवारण समिति की सदस्य द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में प्राध्यापक कविता गहिर सदस्य डॉ स्वेतलाना नागल सहायक अध्यापक डॉ मनोज शर्मा श्री ओम प्रकाश पटेल श्री ओंकार साहू श्री अरविंद साहू सुश्री वंदना यादव श्री जगदीश खटकड़ श्री अजय श्रीवास डॉक्टर हेमेंद्र साहू डॉ संजय वर्मा श्री दुलामनी श्री चमन लाल एवं महाविद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रही।


.jpeg)