नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी : अल्का चंद्राकर - sanskar.live

Hot




जनवरी 20, 2026

नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी : अल्का चंद्राकर

 क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी  कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई  शुभकामनाएं प्रेषित की है



बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / संगठन पर्व के अंतर्गत युवा नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्रीमती अल्का चंद्राकर (स्वतन्त्र निदेशक इस्पात मंत्रालय भारत सरकार) ने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारी  कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

श्रीमती अल्का चंद्राकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव है कि एक आम कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है । नितिन नवीन के रूप में एक युवा को दुनिया की सबसे बडे राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनकर, भाजपा ने आज की राजनीतिक व्यवस्था में युवाओं के महत्व को दिखाया है ।भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजनीति में सत्ता और संगठन दोनों का अच्छा अनुभव रखते हैं, बिहार प्रदेश के बांकीपूर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार विधायक तथा बिहार सरकार में केबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसी प्रकार संगठन में भी विभिन्न दायित्व जैसे राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष बिहार युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी के रूप कार्य कर चुके हैं ।श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी तथा आने वाले वर्षों में विभिन्न प्रदेशों के विधानसभा चुनावों तथा लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने हेतु दिन रात मेहनत करेगी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer