बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई, कहा-संगठनात्मक शक्ति से गढ़ेंगे नया इतिहास - sanskar.live

Hot




जनवरी 19, 2026

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई, कहा-संगठनात्मक शक्ति से गढ़ेंगे नया इतिहास

 भाजपा संगठन में नई ऊर्जा: महासमुंद के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जताया भरोसा

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी नवनियुक्त प्रभारियों को दी शुभकामनाएं,कहा-संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता

महासमुंद जिले में भाजपा संगठन का विस्तार, विधायक डॉ. अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया उत्साहवर्धन



बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर । भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला महासमुंद के अंतर्गत विभिन्न मंडलों के लिए नवनियुक्त मंडल प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है। संगठन द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी का स्वागत करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने नवनियुक्त प्रभारियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिन ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को यह दायित्व सौंपा है, उनके आने से जिले में पार्टी की गतिविधियों को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के कुशल नेतृत्व, अथक समर्पण और अद्वितीय संगठनात्मक क्षमता से हमारे मंडल न केवल सशक्त होंगे, बल्कि आगामी समय में संगठन की जीत का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त प्रभारियों को संबोधित करते हुए विस्तार पूर्वक कहा कि राजनीति में पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा का एक माध्यम है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी प्रभारी जमीनी स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करें।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रभारियों और सह-प्रभारियों की यह नियुक्ति पार्टी के 'अंत्योदय' के संकल्प को सिद्ध करने में सहायक होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सामूहिक प्रयासों से महासमुंद जिला भाजपा का एक अभेद्य दुर्ग बनेगा।

इस नियुक्ति के बाद पूरे जिले और बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि डॉ. संपत अग्रवाल के मार्गदर्शन और नए प्रभारियों के समन्वय से क्षेत्र में विकास और संगठन दोनों को नई गति प्राप्त होगी।

भाजपा जिला महासमुंद: मण्डल प्रभारी एवं सह-प्रभारी सूची*

1) महासमुन्द शहर: श्रीमती मोनिका साहू (प्रभारी) एवं श्री स्वप्नील तिवारी (सह-प्रभारी)

2) महासमुन्द ग्रामीण: श्री थान सिंह दीवान (प्रभारी) एवं श्री प्रेम साहू (सह-प्रभारी)

3) तुमगांव: श्रीमती जान्हवी साहू (प्रभारी) एवं श्रीमती कल्पना सिंहा (सह-प्रभारी)

4) झलप: श्री नरेश चंद्राकर (प्रभारी) एवं श्री प्रितराम सुर्य (सह-प्रभारी)

5) सिरपुर – पटेवा: श्री हेमंत तिवारी (प्रभारी) एवं श्री भुवन साहू (सह-प्रभारी)

6) बागबाहरा शहर: श्री राहुल चंद्राकर (प्रभारी) एवं श्री धरम पटेल (सह-प्रभारी)

7) बागबाहरा ग्रामीण: श्री सतपाल सिंह पाली (प्रभारी) एवं श्री प्रेम चंद्राकर (सह-प्रभारी)

8) खल्लारी: श्री नरेंद्र गिरी (प्रभारी) एवं श्री आनंद साहू (सह-प्रभारी)

9) कोमाखान: श्री प्रदीप चंद्राकर (प्रभारी) एवं श्री प्रकाश शर्मा (सह-प्रभारी)

10) पिथौरा ग्रामीण: श्री मनीष बंसल (प्रभारी) एवं श्री श्याम साकरकर (सह-प्रभारी)

11) पिथौरा शहर: श्री धनेश नायक (प्रभारी) एवं श्री विजय प्रधान (सह-प्रभारी)

12) सांकरा: श्री दुबेलाल साहू (प्रभारी) एवं श्रीमती सुशीलकांती पटेल (सह-प्रभारी)

13) बसना: श्री संजय शर्मा (प्रभारी) एवं श्री मंत्री प्रधान (सह-प्रभारी)

14) पिरदा: श्री स्वर्ण सिंह सलूजा (प्रभारी) एवं श्री प्रदीप साहू (सह-प्रभारी)

15) गढ़फुलझर: श्रीमती कुमारी भास्कर (प्रभारी) एवं श्रीमती सीता सतपथी (सह-प्रभारी)

16) सरायपाली: श्री विधाचरण चौधरी (प्रभारी) एवं श्री अनिल अग्रवाल (सह-प्रभारी)

17) बलौदा: श्री जितेन्द्र त्रिपाठी (प्रभारी) एवं श्री नवीन साव (सह-प्रभारी)

18) केंदुवा: श्री हरप्रसाद पटेल (प्रभारी) एवं श्री अखिलेश भोई (सह-प्रभारी)

19) भंवरपुर: श्री ओमप्रकाश चौधरी (प्रभारी) एवं श्री सतपाल सिंह छाबड़ा (सह-प्रभारी)

20) छुईपाली: श्री कृष्ण कुमार साहू (प्रभारी) एवं श्री जगदीश प्रधान (सह-प्रभारी)

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer