महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आयोजक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महासमुंद एवं हमर भुंइया पर्यावरण संरक्षक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कल 18 जनवरी 2026 को सुबह 7 से 10 बजे तक स्थानीय टामकी, बंधुआ एवं नवा तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत तालाब फैले गंदगी, प्लास्टिक प्रबंधन एवं अन्य अनुपयोग कचरों का निपटान किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में शहर समस्त पर्यावरणीय प्रेमियों, सामाजिक संस्थाओं, जागरूक नागरिकों से उपस्थिति की अपील आयोजकों द्वारा की गई। उक्त जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष डाॅ. एच.बी.कालीकोटी एवं हमर भुंइया पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

