मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार से प्राथमिक शाला बनपचरी के प्रधान पाठक अंजू ध्रुव सम्मानित - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 17, 2026

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार से प्राथमिक शाला बनपचरी के प्रधान पाठक अंजू ध्रुव सम्मानित

 


महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय महासमुंद में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार समारोह दिनांक 16 जनवरी को रखा गया था। जहां महासमुंद ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला बनपचरी के प्रधान पाठक श्रीमती अंजू ध्रुव शिक्षिका को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के फलस्वरूप मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार पांच हजार रुपए व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल महासमुंद के सभागार में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद थे। अध्यक्षता चंद्रहास चंद्राकर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बीज निगम ने की। विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड, रवि साहू अपर कलेक्टर की गरिमा में उपस्थिति रही। आपको बता दे श्रीमती अंजू ध्रुव प्रधान पाठक अपने स्कूल व विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करते हुए इस उपलब्धि को हासिल कि हैं। हमेशा से अपने विद्यार्थियों को समाज के लिए उपयोगी व जिम्मेदार नागरिक बनाने पर जोर दिया है। उनकी कक्षाओं में सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा भी दी जाती है। समाज में शिक्षा का प्रसार करने में महत्वपूर्ण उन्होंने भूमिका निभाई है।