शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के बीच आयोजित हुई फेडरेशन कप क्रिकेट प्रतियोगिता - sanskar.live

Hot




जनवरी 19, 2026

शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के बीच आयोजित हुई फेडरेशन कप क्रिकेट प्रतियोगिता

 बीईओ इलेवन को पराजित कर झलप जोन बनी विजेता



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के बीच आयोजित हुई फेडरेशन कप क्रिकेट प्रतियोगिता बीईओ इलेवन को पराजित कर झलप जोन बनी विजेता

ग्राम अमोरी में संकुल केन्द्र तूरेंगा की मेजबानी में फेडरेशन कप 2026 का शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महासमुंद विकासखंड की 9 टीमों ने शिरकत की जिसमें तुमगांव जोन, खट्टी जोन,तूरेंगा जोन, बीथ्रीइलेवन,सिरपुर टाइगर,बीईओ इलेवन ,बीआरसीसी इलेवन, के बीच मुकाबला हुआ 

प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम कोलपदर के सरपंच ग्राम पंचायत तू रेंगा के सरपंच ,ग्राम पंचायत कोलपदर के उप सरपंच की उपस्थिति में हुआ मौजूद अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया ।

पहला मैच तूरेंगा जोन और बीआरसीसी इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें तू रेंगा ने जीत दर्ज की दूसरा मैच पटेवा जोन के बीच हुआ जिसमें बीईओ इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की तीसरा मुकाबला सिरपुर टाइगर और खट्टी जोन के मध्य खेला गया जिसमें सिरपुर टाइगर ने जीत दर्ज की चौथा मैच बीथ्री इलेवन और तुमगांव के मध्य खेला गया जिसमें तुमगांव ने जीत हासिल की इस प्रकार का पांचवां मुकाबला तूरेंगा और झलप के बीच खेला गया जिसमें झलप ने जीत दर्ज की।

मैच के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर उपस्थित हुए श्री ठाकुर ने समस्त प्रतिभागी टीमों से परिचय हासिल किया था कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की क्रिकेट प्रतियोगिता अपने आप में बेमिसाल हैं इस प्रकार का आयोजन शाला स्तर पर बच्चो की प्रतियोगता में दिखना चाहिए।इस आयोजन के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।इस प्रकार पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिरपुर और झलप के बीच हुआ जिसमें कांटे के मुकाबले ने झलप ने सिरपुर टाइगर को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई दूसरा सैमी फाइनल मैच तुमगांव और beo इलेवन के बीच हुआ जिसमें beo इलेवन ने तुमगाव को रोमांचकारी मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया।इस प्रकार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला beo इलेवन और झलप के मध्य खेला गया जिसमें जिसमें झलप ने टॉस जीत कर beo इलेवन को बल्लेबाजी के आमंत्रित किया beo इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 54 रन बनाए जवाब में झलप जोन ने एक विकेट के नुकसान पर चुन्नी साहू की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मात्र 3 ओवर में जीत का लक्ष्य पूरा कर फेडरेशन कप में कब्जा जमाया ।फाइनल मैच के बाद विजेता एवं उप विजेता टीम को उपस्थित अतिथिगणों द्वारा फेडरेशन कप प्रदान किया गया ।

शानदार पारी खेलने वाले बल्लेबाज चुन्नी साहू को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

समापन समारोह के अतिथि जनपद सदस्य सुश्री कौशल्या ठाकुर थी अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्षा दिनेश्वर साहू ने विशेष अतिथि के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत कोलपदर सरपंच ग्राम पंचायत तूरेंगा उप सरपंच ग्राम पंचायत कोलपदर संकुल प्राचार्य तूरेंगा

संकुल समन्वयक तूरेंगा बीईओ कार्यालय के लेखापाल  सी के तिवारी सेवानिवृत लेखा पाल केके चंद्राकर जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल ध्रुव उपस्थित थे।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कौशल्या ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन अपने आप में बे मिसाल है आप शिक्षक साथियों ने महासमुंद अंचल के सुदूर ग्राम अमोरी में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया इसके लिए हम शिक्षक संघ के आभारी हैं।

सुश्री ठाकुर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है वह पूरी लगन और निष्ठा के साथ देश का नव निर्माण करता है।हमारे बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है।कार्यक्रम को सरपंच संघ के अध्यक्ष दिनेश्वर साहू ,उप सरपंच कोलपदर विक्की पटेल ,संकुल प्राचार्य दिवान जी संकुल समन्वयक शाहिद खान शिक्षक विजय राजपूत ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर एवं आभार प्रदर्शन बाबू लाल ध्रुव ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सतीश तिवारी लोकेश्वर मोगरे राजेश चंद्राकर,पुरुषोत्तम चंद्राकर, खुमान ध्रुव चुन्नी साहू संदीप साहू अजय बंजारे लव निर्मलकर आत्मा राम साहू गोपाल साहू अशोक साहू आशीष साहू चंद्रशेखर डोरा,तोरण ध्रुव,विनय यादव विनेश पांडे कमलेश पटेल शांतनु वर्मा बलराम नेताम लूकेश ध्रुव विनोद वर्मा  पूनम चंद्राकर मुकेश यादव वेद पटेल तोरण ध्रुव विकास ओसर असलम खान आशुतोष जोशी  सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer