अरण्ड संकूल में हुआ नवागन्तुक प्राचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

दिसंबर 10, 2025

अरण्ड संकूल में हुआ नवागन्तुक प्राचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान

अरण्ड संकूल में हुआ नवागन्तुक प्राचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पिथौरा विकासखंड के ग्राम अरण्ड संकूल में नवागंतुक प्राचार्य एवं शिक्षकों का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल अरण्ड में नव पदस्थ प्राचार्य नमोकंकण तिवारी, उच्च प्राथमिक मोंहदा से शिक्षक नारायण बारिक, डिगम लाल साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मोंहदा,श्रीमती कुमुदिनी बरिहा शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला खुटेरी, श्रीमती चंद्रकान्ति ठाकुर शिक्षिका प्राथमिक शाला मोंहदा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य तिवारी ने अपने शिक्षकीय जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सभी को मेहनत कर संकूल के सभी छात्र छात्राओं के समग्र विकास हेतु कार्य करना है, और उन्हें एक योग्य नागरिक बनाने में अपना योगदान देना है। विभाग द्वारा दिए गए कार्य को समय पर करना है। सभी शिक्षकों ने भी अपना- अपना अनुभव साझा किए। इस अवसर पर परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी संस्था प्रमुख अपने-अपने स्टाफ का परिचय दिए। इस अवसर पर संकूल समन्वयक रोहिणी देवांगन, व्याख्याता सोनसाय पटेल, देउक राम ध्रुव, प्रदीप कर,लोकेश्वरी साहू अतिथि व्याख्याता,नाथूराम साहू लिपिक, प्रभारी प्रधानपाठक गण पालेश्वर पटेल,सियाराम साहू,प्राथमिक प्रधानपाठक गण डोलामणी साहू खुटेरी,विश्वनाथ माँझी नयापारा, रेहाना बानो कोटादादर,श्रीमती गंगा पैकरा अरंड, शिक्षकगण सुरेन्द्र ठाकुर,श्रीमती गौरी पटेल,जयराम पटेल,नकुल राम साहू,शैलेंद्र सिन्हा, अभिनंदन नाग,श्रीमती अनिता बरिहा, नरसिंग पटेल,भूपेंद्रसिंह ठाकुर,प्रभाकिरण ध्रुव,श्रीमती अर्चना पटेल,श्रीमती फूलकुँवर पटेल, हरिशंकर पटेल श्याम कुमार पटेल, श्रीमती ऊषा दीवान,क्षमा निषाद डी जी मिश्र, टीकम प्रसाद पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जयराम पटेल एवं समन्वयक रोहिणी देवांगन ने आभार व्यक्त किया।


via Blogger http://www.sanskar.live/2025/12/blog-post_10.html
December 10, 2025 at 12:07PM