परसवानी विद्यालय की छात्रा मंजुला नेशनल शतरंज प्रतियोगिता खेलने बेंगलुरु रवाना - sanskar.live

Hot




दिसंबर 02, 2025

परसवानी विद्यालय की छात्रा मंजुला नेशनल शतरंज प्रतियोगिता खेलने बेंगलुरु रवाना

परसवानी विद्यालय की छात्रा मंजुला नेशनल शतरंज प्रतियोगिता खेलने बेंगलुरु रवाना



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी की कक्षा 12 वीं की छात्रा मंजुला साहू नेशनल शतरंज प्रतियोगिता बेंगलुरु हेतु मंगलवार को रवाना हुई।यह प्रतियोगिता 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित होगी।अंडर 19 बालिका वर्ग में मंजुला महासमुंद जिले से एक मात्र खिलाड़ी है जिसका चयन नेशनल के लिए हुआ है।लगातार चार वर्षों से मेहनत करके मंजुला को यह सफलता प्राप्त हुई है। प्राचार्य डी.आर.बरिहा, पूर्व प्राचार्य रामबिलास चौधरी, विद्यालय के विद्यार्थीगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यगण एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेशनल में अच्छा प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।




via Blogger http://www.sanskar.live/2025/12/blog-post_2.html
December 02, 2025 at 06:05PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer