स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम में संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम बैंकिंग के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया - sanskar.live

Hot




दिसंबर 01, 2025

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम में संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम बैंकिंग के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम में संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम बैंकिंग के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया







महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में संचालित नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम बैंकिंग के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण हेतु जना स्मॉल फाइनेंस घोड़ारी ले जाया गया। सभी छात्र-छात्राओं को बैंक के मैनेजर श्री हेमंत अंमबिलकर ने बैंक के विभिन्न योजनाओं एवं क्रियाकलापों को बच्चों से साझा किया की कैसे एक सामान्य व्यक्ति को बैंक सुविधा पहुंचाती है । बैंक के खाता के प्रकारों एवं सरकारी योजनाओं एवं लोन संबंधी सुविधाओं को बताया गया।बच्चों के साथ व्याख्याता डॉक्टर संध्या चंद्राकर,हेमंत डड़सेना,नरेंद्र सिंह, एवं आर साहू तृप्ति ध्रुव, भी साथ गए, प्राचार्य श्री हेमेंद्र आचार्य एवं समस्त स्टाफ ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों को चंडी मात बिरकोनी का दर्शन कराया गया।व्यापार व्यवसाय का प्रत्यक्ष लाभ देने के लिए प्रखर फ्लाई एस कारखाना नंदगांव भी ले जाया गया जहां बच्चों ने ईंट बनाने के तरीके को नजदीक से जाना।  विद्यालय में बैंकिंग  विषय को अध्ययन करके बहुत विद्यार्थी अभी तक स्वरोजगार अपना चुके हैं इस दिशा में विद्यालय का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उक्त जानकारी बैंकिंग के शिक्षिका श्रीमती श्वेता चंद्राकर ने दी उनके मार्गदर्शन नहीं यह पूरा कार्यक्रम संचालित हुआ।




via Blogger http://www.sanskar.live/2025/12/blog-post.html
December 01, 2025 at 03:15PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer