स्काउट गाइड हमें जीवन में अनुशासन एवं समय का कद्र करना सिखाता है -डॉ.सम्पत अग्रवाल विधायक - sanskar.live

Hot




नवंबर 30, 2025

स्काउट गाइड हमें जीवन में अनुशासन एवं समय का कद्र करना सिखाता है -डॉ.सम्पत अग्रवाल विधायक

स्काउट गाइड हमें जीवन में अनुशासन एवं समय का कद्र करना सिखाता है -डॉ.सम्पत अग्रवाल विधायक
स्काउट गाइड हमें जीवन में अनुशासन एवं समय का कद्र करना सिखाता है -डॉ.सम्पत अग्रवाल विधायक
स्काउट गाइड हमें जीवन में अनुशासन एवं समय का कद्र करना सिखाता है -डॉ.सम्पत अग्रवाल विधायक
स्काउट गाइड हमें जीवन में अनुशासन एवं समय का कद्र करना सिखाता है -डॉ.सम्पत अग्रवाल विधायक

बिछिया में स्काउट गाइड शिविर में महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ







बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/बसना के बिछिया में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, विकासखंड बसना द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स तृतीय सोपान एवं निपुण जाँच शिविर में महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बसना के संरक्षक डॉ. सम्पत अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला अध्यक्ष एवं भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला महामंत्री भाजपा जितेन्द्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, जनपद सदस्य राजेश गढ़तिया, सरपंच रीना रानी गढ़तिया, राज्य आयुक्त स्काउट लक्ष्मीकांत सोनी, राज्य मुख्यालय आयुक्त राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, धर्मशीला दास, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बसना उपाध्यक्ष कामेश बंजारा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, भाजपा बसना मीडिया प्रभारी शुकदेव दास वैष्णव, वरिष्ठ नागरिक लच्छीलाल भोई, अमृत लाल चौधरी, उपसरपंच संतोषी बंजारा, संघ बसना के अध्यक्ष शीत गुप्ता, उपाध्यक्ष लोचना गजेन्द्र, अरविंद मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र बोरे, त्रिलोचन भोई, मंडल महामंत्री प्रहलाद साहू, रंजन साहू शामिल रहे।

महाशिविर ज्वाल हेतु स्काउट्स–गाइड्स विभिन्न दिशाओं से प्रेरक संदेश लेकर पहुँचे। ग्रामवासियों, शिक्षक–शिक्षिकाओं, स्काउटर्स, गाइडर्स की उपस्थिति में विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल द्वारा शिविर ज्वाल जलाकर एकता, भाईचारा और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स महासमुंद जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और जीवन कौशल सिखाता है तथा यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का माध्यम है।

मुख्य अतिथि डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि स्काउट–गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, समय की कद्र और समाज के प्रति समर्पण की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा,

“स्काउट–गाइड हमें जीवन में अनुशासन, समय का सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व और टीमवर्क की महत्ता सिखाता है। शिविर के दौरान सेवा, स्वच्छता और सामुदायिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से समाज के प्रति कर्तव्यबोध बढ़ता है।”

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं स्काउट जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा,“स्काउट–गाइड शिक्षा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरक है। यह शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के साथ जीवन जीने की सही शैली सिखाता है। स्काउटिंग से विद्यार्थी राष्ट्रहित, मानवता और सेवा के संस्कार सीखते हैं।”

कार्यक्रम के कक्षा सत्र में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्काउट जिला आयुक्त विजय कुमार लहरे ने कहा,स्काउटिंग देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करता है। स्काउट–गाइड के माध्यम से व्यक्ति अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और मानवता के मूल्यों को जीवन में उतार पाता है।”भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बसना अध्यक्ष शीत गुप्ता ने कहा कि कैपिंग, हाइक, पैदल यात्रा एवं प्रकृति आधारित गतिविधियाँ बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाती हैं। जनपद सदस्य राजेश गढ़तिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए गाँव के विकास हेतु बिछिया में हाई स्कूल की माँग रखी, जिसे विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया।शिविर संचालक गिरीश कुमार पाढ़ी ने शिविर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिविर अनुभव जागेश्वरी दास शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना एवं स्काउट हर्ष साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली द्वारा साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद दास एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव ने किया। अंत में सहायक जिला आयुक्त एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर कुड़ेकेल प्राचार्य बलदेव मिश्रा, प्रधान पाठक रामनाथ साव, शिक्षक नरेश मिश्रा, विनोद विशाल, शुभ कुमारी बाघ, सुशील कुमार प्रधान, अभिषेक कर, सेतकुमार बंजारा, जलंधर प्रधान, वासुदेव विशाल, सेतकुमार बंजारा, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के संरक्षक दरिद्र नारायण भोई, अध्यक्ष नेत्रमणि साहू, उपाध्यक्ष कन्हैया बंजारा, युवा भाजपा नेता गौरचंद्र प्रधान, संघ सचिव विवेकानंद दास, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह साव, सहसचिव गजानंद भोई, जिला प्रतिनिधि स्काउट गिरीश गजेन्द्र, प्रेमचन्द साव, गजेन्द्र नायक, जिला प्रतिनिधि गाइड ईश्वरी पोर्रे, स्काउट मास्टर रोहित शर्मा, हीराधर साव, लक्ष्मण पटेल, डिजेन्द्र कुर्रे, रेखराम पटेल, टेकलाल पटेल, जयदेव साहू, अन्नपूर्णा बुड़ेक, सुकमोती चौहान, सविता सुमन, नीलम कुमार, वारिश कुमार, बागेश्वरी धृतलहरे, हरिराम साव, सालिकराम टंडन, दिनेश बंधु सहित विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउटर्स, गाइडर्स, स्काउट्स, गाइड्स, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_30.html
November 30, 2025 at 12:29PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_943.html
November 30, 2025 at 12:51PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_955.html
November 30, 2025 at 01:51PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_86.html
November 30, 2025 at 02:51PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer