ग्राम बेमचा एवं तुमगांव स्थित धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, किसानों से की मुलाकात - sanskar.live

Hot




नवंबर 27, 2025

ग्राम बेमचा एवं तुमगांव स्थित धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, किसानों से की मुलाकात

 





महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को ग्राम बेमचा एवं तुमगांव स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही किसानों से भेंट मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने समिति में आए हुए किसानों को एसआईआर के संबंध में जानकारी देते हुए इसमें सहयोग करने की अपील की।

बता दें कि धान खरीदी शुरू होने के बाद से ही क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अलग - अलग धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। साथ ही किसानों से भेंट मुलाकात कर उनसे चर्चा भी कर रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरुवार को वें बेमचा एवं तुमगांव स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंचे। वहां उपस्थित किसानों से बातचीत की। धान खरीदी की प्रत्येक प्रक्रिया को देखकर समिति कर्मचारियों से आवश्यक चर्चा की। साथ ही उन्हें निर्देशित किया कि धान बेचने आ रहे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं उन्होंने पूरे खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर धान के तौल, रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने किसानों को एसआईआर के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें इसके प्रति जागरूक भी किया। उन्हें बताया कि एसआईआर हमारे देश के लिए कितना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आप सभी एसआईआर में सहयोग देकर हमारे देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान अवश्य दें। 

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश साहू, संदीप घोष, भाजपा मंडल महामंत्री द्रोणाचार्य साहू, रविकांत चंद्राकर, राजू साहू, ग्राम सरपंच श्री देवेंद्र चंद्राकर, बेमचा सोसायटी अध्यक्ष श्री रामगोपाल यादव, तुमगांव सोसायटी अध्यक्ष पोषण निर्मलकर, शरद राव, रामेश्वर पटवा, अभिषेक पांडे, चैनू साहू, उत्तम निर्मलकर, देवराज साहू, डोमार पटेल, भुवनेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थें।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer