राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए पीएमश्री अभनपुर के तीन विज्ञान मॉडल का हुआ चयन
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए पीएमश्री अभनपुर के तीन विज्ञान मॉडल का हुआ चयन
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए पीएमश्री अभनपुर के तीन विज्ञान मॉडल का हुआ चयन
अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 पश्चिम भारत विज्ञान मेला, राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता 2025 का जोन स्तरीय (संभाग) प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित हुई जिसमें रायपुर ज़ोन अंतर्गत ज़िला रायपुर ,गरियाबंद, बलौदा बाजार एवं महासमुंद ज़िले के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उक्त प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा अनेक नवाचारी मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया बच्चों के मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में बना मॉडल जोकि हितैषी ध्रुवंशी ने जल संरक्षण एवं प्रबन्धन पर कार्यशील मॉडल जिसके माध्यम से आने वाले भविष्य के लिए जल का रीयूज,रीसायकल और जीएल रिचार्ज आधारित शानदार मॉडल बनाकर जल समस्या पर सभी का ध्यान आकर्षित किए एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है । वही राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी में दिव्यांग मॉडल में भावना मार्कण्डेय एवं यमुना साहू का मॉडल जो एक स्मार्ट हेलमेट के द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले को रोकने ,सड़क दुर्घटन को कम करने एवं दुर्घटन होने पर घायल की पहचान करने के के लिए स्मार्ट हेलमेट बनाए है जोकि संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट लेवल के लिए चयनित हुए है जबकि पश्चिम भारत विज्ञान मेला के व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में डिम्पल ठाकुर ने हमारे करेंसी नोट से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचने लिए सर्वे आधारित प्रोजेक्ट बनाया था जो संभाग स्तरीय में तृतीय स्थान हासिल कर राज्य के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम रौशन किए है । राष्ट्र्य बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यालय से मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में हेमन्त कुमार साहू एवं रेणु सिन्हा एवं मॉडल निर्माण में विशेष सहयोग मार्गदर्शन हितैषी के शिक्षक पिता दीपक ध्रुवंशी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किए है उक्त आयोजन में आलोक कुमार शर्मा प्राचार्य शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय एवं के.के.शुक्ला ,कार्यक्रम प्रभारी मंजूषा तिवारी ,सोमा बनिक समेत अनेक अधिकारियों की उपस्थिति रही ।बच्चों के राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ,जिला मिशन समन्वयक अरुण शर्मा , डॉ.कामिनी बावनकर ज़िला नोडल अधिकारी साक्षर भारत ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ,बीआरसीसी राकेश साहू ,प्राचार्य सेजेस अभनपुर नाज़िमा ऐज़ाज़ समेत ब्लॉक के सभी अधिकारियों सहित समस्त शिक्षक संगठन ने बधाई प्रेषित किए है ।
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post.html
November 03, 2025 at 08:38AM
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_03.html
November 03, 2025 at 08:41AM
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_823.html
November 03, 2025 at 08:46AM
