कहा संगठित समाज का ही होता है हर स्तर पर मूल्यांकन*
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/छत्तीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज के प्रांताध्यक्ष पुनीत राम सेन सामाज को संगठित कर मजबूत बनाने अपने पदाधिकारियों के साथ लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों का सघन दौरा कर रहे हैं। इसी तारतम्य में मंगलवार 25 नवंबर को वे महासमुंद जिला के दौरे पर थे। जहां उन्होंने पिथौरा में सामाजिक सदस्यों की बैठक ली। जिसमें प्रांताध्यक्ष ने कहा कि संगठित समाज का ही हर स्तर पर मूल्यांकन होता है। इसलिए सेन समाज को भी एक बैनर तले आकर एकजुट होने की आवश्यकता है। तभी हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते हैं।
एक दिवसीय महासमुंद जिला प्रवास के दौरान सबसे पहले नयापारा राजिम में समाज के प्रतिनिधि मंडल से बस स्टैंड के पास भेंट मुलाकात हुआ। जहां सदस्यों ने स्वागत कर जलपान कराया। इसी बीच चाय पे चर्चा करते हुए सामाजिक संगठन और उत्थान को लेकर सार्थक चर्चा किया गया। चर्चा उपरांत सदस्यों ने आगामी समय में जल्द नयापारा राजिम में सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले आकर संगठित होने पहल करने का भरोसा दिलाया। यहां से सीधे दोपहर पिथौरा पहुंचे । जहां पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सांस्कृतिक भवन में क्षेत्र के सामाजिक सदस्यों ने फूलमालाओं से जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात महासमुंद जिलाध्यक्ष नरेंद्र सेन, फुलझड़ नाई सेन समाज के संस्थापक जय कृष्ण बारीक, सुरेश नरढ़िया ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए जिला एवं क्षेत्रों में सेन समाज के पिछड़ेपन का उल्लेख करते हुए इसे बेहतर रूप से संगठित कर समाज के मुख्य धारा में जोड़ने पहल करने पर जोर दिया। जिसके बाद प्रांताध्यक्ष पुनीत राम सेन ने कहा कि जब से वे प्रांत नाई समाज की जिम्मेदारी संभाले हैं तब से लेकर पूरे प्रदेश की दौरा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि सेन समाज छत्तीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज पंजीयन 82 के बैनर तले आकर एकजुट हों। उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक विकास और अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने संगठित और मजबूत होने की जरूरत है। किसी भी समाज का सामाजिक राजनीतिक, प्रशासनिक सहित विभिन्न स्तरों पर मूल्यांकन तभी होता है जब वह समाज संगठित और मजबूत हो। इसलिए हमें एकता की सूत्र में बंधने होंगे। तभी हम फिर्कावाद की छोटी सोच से निकल पाएंगे। जिसके लिए सबको एक साथ आगे आने की आवश्यकता है। जिसके बाद हम अपनी आवाज से आवाज और कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे।
इसके पूर्व धमतरी जिलाध्यक्ष धनसिंह सेन, रायपुर संभाग अध्यक्ष खिलावन श्रीवास, प्रदेश प्रतिनिधि रामगोपाल सेन, सदस्य तुकाराम सेन ने भी सामाजिक संगठन को संगठित एवं एकजूट करने सबको एक बैनर के नीचे आकर विकास की राह पकड़ने पर जोर दिया। बैठक में अमर श्रीवास,रवि सेन, सुरेश नरेडिया, परमेश्वर सेन, विद्याधर श्रीवास, सूर्यभानु बारीक, शौरीलाल ठाकुर, बृजमोहन बारीक, यमुना सेन, रामाधार बारीक, घनाराम श्रीवास, तुलसी राम सेन, टीकम सेन, संतोष कुमार, सुरेंद्र बारिक, संतोष बारिक सहित महासमुंद जिला के पिथौरा, सरायपाली, बसना, बागबाहरा, सांकरा, क्षेत्र के सेन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।



.jpeg)