*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल एवं छ ग शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एन एस एस पूर्व 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस परेड के लिए शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद की बेटी कुमारी दिव्यानी सोनवानी बी ए तृतीय वर्ष की स्वयंसेवक चयनित हुई। यह शिविर आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर मध्य प्रदेश में आयोजित हुआ था। इस परेड के लिए चयनित होने और उसमें सहभागिता के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शील भद्र कुमार ने स्वयंसेवक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरस्वती वर्मा को उनके मार्गदर्शन तथा स्वयं सेवक को महाविद्यालय का नाम रोशन करने और उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही महाविद्यालय परिवार डॉक्टर स्वेतलाना नागल, श्री ओमप्रकाश पटेल, डॉ मनोज शर्मा, श्री अरविंद साहू, श्री ओंकार साहू, श्री जगदीश खटकर,श्री खगेश्वर नवरगे, श्रीमती कविता गहिर ,सुश्री वंदना यादव एवं समस्त महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता जन भागीदारी शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ ने हर्ष जताया और स्वयंसेवक को शुभकामनाएं दी।
नवंबर 26, 2025
गणतंत्र दिवस परेड के लिए महासमुंद की बेटी दिव्यानी सोनवानी चयनित हुई
Tags
# महासमुंद#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
महासमुंद#
लेबल:
महासमुंद#
Post Top Ad
