दिव्यांग एवं सामान्य विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण संपन्न - sanskar.live

Hot




नवंबर 26, 2025

दिव्यांग एवं सामान्य विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण संपन्न

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित   रहे।






महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विकासखंड श्रोत कार्यालय में दिव्यांग एवं सामान्य विद्यार्थियों, उनके पालकों/अभिभावकों तथा स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समापन अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि समावेशी शिक्षा समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक बच्चे को समान अवसर मिलना ही एक सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल, पज़ल किट, हियरिंग ऐड, व्हील चेयर, स्टिक, रोलेटर, ब्रेल किट, AI स्कैनर विथ टॉर्च और ट्राई-सायकल सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।प्रशिक्षण संचालन यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर BRP श्रीमती रेखा चौहान, स्पेशल एजुकेटर श्रीमती डिंपल जांगड़े व श्री दौलत दीवान तथा संकुल समन्वयक श्री ठाकुरराम साहू और श्री हुलास कुमार दीवान के निर्देशन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में BRCC श्रीमती भूपेश्वरी साहू सहित शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही।समावेशी शिक्षा को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने हेतु प्रतिभागियों ने जागरूकता और सहयोग को निरंतर बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer