बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने विश्व का सबसे बड़ा संविधान प्रदान किया : सरपंच प्रियंका - sanskar.live

Hot




नवंबर 27, 2025

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने विश्व का सबसे बड़ा संविधान प्रदान किया : सरपंच प्रियंका

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने विश्व का सबसे बड़ा संविधान प्रदान किया : सरपंच प्रियंका

ग्राम पंचायत सरकड़ा में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा विकास खंड के ग्राम पंचायत सरकड़ा में 26 नवंबर बुधवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को भेदभाव रहित और विश्व का सबसे बड़ा संविधान प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था और वर्ष 2015 से पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच प्रियंका अमित सिन्हा, माधुरी सिन्हा, धनेशवरी सिन्हा, श्याम बाई, हरगोविंद यादव ,रुद्रमणि ठाकुर, सुरेश निषाद ग्रामीण जन उपस्थित थे।


via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_27.html
November 27, 2025 at 12:14PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer