पालकी यात्रा के साथ विविध कर्यक्रम आयोजित
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पिथौरा नगर में श्री सांई मंदिर स्थित सांई बाबा मंदिर का 10वां स्थापना दिवस 23 नवंबर 2025 को मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के आयोजन समिति ने बताया स्थापना दिवस साईं महोत्सव के रूप में मनेगा। सुबह 4.30 बजे सांई बाबा की काकड़ आरती से महोत्सव का शुभारंभ होगा। सुबह 5.30 बजे बाबा का मंगल स्नान अभिषेक होगा। दोपहर 3:30 बजे सत्यनारायण कथा विशेष पूजा अर्चना की जाएगी । तत्पश्चात शाम 5 बजे बाबा की पालकी, पिथौरा नगर से बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी। पालकी यात्रा के बाद मंदिर परिसर में सांई बाबा की धूप आरती होगी एवं भंडारा होगा। रात्रि सांई भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।



.jpeg)