पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शहीद प्रमोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेडा विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद जिले में यह पखवाड़ा 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सभी स्कूलों एवं शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किया जा रहा है।
इसी परिपेक्ष्य में विद्यालय में स्वच्छता के प्रति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए ।
इस अवसर पर प्राचार्य नंदकुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्य नहीं है,यह हर नागरिक का कर्तव्य है इसलिए सभी को इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाना चाहिए।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विद्यायल के सभी व्याख्याता ,प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे जिनमें संकुल प्राचार्य नन्द कुमार चौधरी . रमेश प्रजापति . पुष्पा पटेल , महेश पटेल , गायत्री सिन्हा. अनिता नायक. अमिता शुक्ला ,दया राम पटेल. कृष्ण कुमार ठाकुर. नरेश बरिहा , सुलोचना पटेल , गिरजा साहू. उमाशंकर नायक . पवन पटेल ,प्रेमलता पटेल. धरम वीर यादव , नीता जगत का नाम शामिल है।
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/09/blog-post_19.html
September 19, 2025 at 08:21AM


