दुर्गा पूजा को लेकर पिथौरा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 19, 2025

दुर्गा पूजा को लेकर पिथौरा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आगामी 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय थाना परिसर पिथौरा में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गा पूजा ,गरबा व अन्य आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारी गणों ने कहा  कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि ध्वनि प्रदूषण विशेषकर डीजे  के संबंध में हाई कोर्ट के निर्देशन प्रोटोकॉल अनुसार निर्धारित समय सीमा और मानकों के भीतर ही सीमित रहना चाहिए।  सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उक्त शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से बजरंग वर्मा एसडीएम, अजीत ऑग्रे एसडीओपी,नमिता मार्कोले तहसीलदार, उमेश वर्मा थाना प्रभारी,देवेश निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष, वीरेंद्र तिवारी नगर पंचायत उपाध्यक्ष,बिरजू राम सोनबर सीएमओ नगर पंचायत , गोपाल शर्मा अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच ,सोहन निषाद अध्यक्ष शीतला समाज सहित नगर के गणमान्य नागरिक, दुर्गा समिति, डीजे संचालक के पदाधिकारी, पत्रकार ,थाना के स्टाफ काफी संख्या में मौजूद थे।