हायर सेकेंडरी स्कूल ठाकुर दिया खुर्द में निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 19, 2025

हायर सेकेंडरी स्कूल ठाकुर दिया खुर्द में निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/हायर सेकेंडरी स्कूल ठाकुर दिया खुर्द में सरस्वती साइकिल वितरण के दौरान सरपंच मनोज सिन्हा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का संकल्प है कि कोई भी विद्यार्थी केवल साधन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना से विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनेंगे, समय की बचत होगी तथा उनकी उपस्थिति में भी सुधार आएगा।” उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नि:शुल्क वितरण योजना न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी विकास का मार्ग भी प्रशस्त करती है। छात्राओं ने कहा कि वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलाई जा रही इस लोकहितकारी एवं दूरदर्शी पहल के लिए उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं। उक्त अवसर पर को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्यारेलाल नायक  उपाध्यक्ष  श्रीमती निर्मला पटेल सरपंच  मनोज सिन्हा  शिक्षाविद श्री सुरेश सिन्हा  शाला प्रबंधन समिति के सदस्य श्री गोपाल पटेल :  दौलत सिन्हा  प्राचार्य श्री अक्षय कुमार साहू और समस्त शिक्षक शिक्षाएं उपस्थित थे।