पीएमश्री सेजेस पिथौरा में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण संपन्न - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 02, 2025

पीएमश्री सेजेस पिथौरा में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण संपन्न

 करण मिश्रा छात्र प्रमुख, मुनमुन प्रधान छात्रा प्रमुख बने


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
*/पी एम श्री सेजेस पिथौरा में छात्रसंघ का गठन किया गया जिसमें शाला नायक (हेड ब्वॉय) करण मिश्रा कक्षा 12 वीं तथा शाला नायिका (हेड गर्ल) मुनमुन प्रधान कक्षा 12 वीं को मनोनीत किया गया। स्कूल के बेहतर संचालन व सुविधा के लिए अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया जिसमें अनुशासन प्रभारी कृतिका निषाद व आयुष शर्मा, खेल प्रभारी कुंजा दिवान व खिलेश, प्रार्थना सभा प्रभारी रूबी ध्रुव व हरीश पटेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी चंचल सूर्यवंशी व शुभम कानूनगो बनाए गए हैं।

इसी प्रकार चारों सदन के भी प्रभारी बनाए गए हैं जिसमें महानदी सदन (रेड हाऊस) प्रभारी आभास गोस्वामी व कोमल निर्मलकर, अरपा सदन (ग्रीन हाऊस) प्रभारी खुशी सोई व सुजल साहू, शिवनाथ सदन (ब्लू हाऊस) प्रभारी प्राची पटेल व साहित्य साव तथा इंद्रावती सदन (येलो हाउस) प्रभारी श्रेया जमींदार व यशराज निर्मलकर बनाए गए हैं।

इन सभी प्रभारियों के अलावा प्रत्येक कक्षा में कक्षा प्रतिनिधि भी बनाए गए हैं जिसमें कृष साहू और अयात फातिमा कक्षा 01, सरताज अली और तोषणी नायक कक्षा 02, भवनीश और वाशु शर्मा कक्षा 03, दीपांशु और पूजा प्रधान कक्षा 04, अकमल और सफुरा मिरी कक्षा 05, टेकल्य और पंखुडी भोई कक्षा 06, केवल चक्रधारी और श्रद्धा कक्षा 07, भुवनेश और त्रयंबिका कक्षा 08, शिवा मेहेर और ख्याति भोई कक्षा 09, झरना मिश्रा और प्रांजल अग्रवाल कक्षा 10, दिवाकर साहू और जाह्नवी साहू कक्षा 11 तथा आशीष बंजारे और वेदिका सिन्हा कक्षा 12 वीं के प्रतिनिधि बनाए गए हैं ।पालक समिति और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों की उपस्थिति में प्राचार्य श्री एम डी प्रधान ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र संघ के समस्त पदाधिकारियों ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए विद्यालय के बेहतर संचालन में पूर्णतः सहयोग देने और विद्यालय का नाम रोशन करने का भरोसा दिलाया।यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख व्याख्याता भानुप्रताप पटेल ने दी।