हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में निकाली तिरंगा यात्रा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 14, 2025

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में निकाली तिरंगा यात्रा

 तिरंगा यात्रा में जनपद अध्यक्ष,सरपंच अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं आत्मानंद विद्यालय सांकरा संयुक्त तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा को लेकर जन-जन में जो अद्भुत उत्साह और उमंग है, वह राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान व देश भक्ति को दर्शाता है।इस अवसर पर जनपद पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरूषोत्तम धृतलहरे , एवं ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा , सांकरा मंडल अध्यक्ष हालदार साहू , तिरंगा यात्रा के संयोजक जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे , तिरंगा यात्रा के सहसंयोजक जनपद सदस्य कवलजीत सिंह छावड़ा, संतोष सिंह ठाकुर, सांकरा मंडल के महामंत्री मनोज बारिक, ,झाड़ुराम परमार, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गोविंद साहू(युवा मोर्चा अध्यक्ष),कमलेश डड़सेना, वासुदेव साहू,  खगेश्वर साहू ,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा के प्रिंसिपल दीपक देवांगन ,ग्राम पंचायत सचिव यशवंत डड़सेना सहित बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सरपंच,पंच स्कूल के बच्चे, सर, मैडम तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।