श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सफल आयोजन हेतु विधायक द्वारकाधीश यादव के अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 03, 2025

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सफल आयोजन हेतु विधायक द्वारकाधीश यादव के अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सफल आयोजन हेतु विधायक द्वारकाधीश यादव के अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित




बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागबाहरा स्थित विधायक कार्यालय में आगामी 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन हेतु एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव एवं वर्तमान विधायक  द्वारिकाधीश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में यादव समाज की विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से महोत्सव की तैयारियों के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें समाज के अनुभवी, जागरूक एवं सक्रिय सदस्यों को सम्मिलित किया गया है। बैठक में कार्यक्रम की तिथि, समय, स्थल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, झांकियाँ, भजन संध्या एवं अतिथियों के स्वागत-सत्कार संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव ने कहा —“श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। समाज की सक्रिय भागीदारी से इस महोत्सव को भव्य और गरिमामय रूप में आयोजित किया जाएगा।”बैठक में मुख्य रूप से राजू यादव, विनोद यादव, प्रीतम यादव, हरिशंकर यादव, खोनऊ यादव, दीपक यादव, दुर्गेश यादव हृदय राम यादव, यशवंत यादव, कुबेर यदु, किरण यदु, ज्योति यादव, कुलेश्वरी यादव, हेमंत यादव, सोमन यादव, डुमनलाल यादव, हबेलाल यादव, मंता यादव, सुंदर यादव, चरण यादव, फगुनू यादव, चंद्रिका यादव, भीखम यादव, रामभूषण यादव, संतोष यादव, दशरथ यादव, ठंडा राम यादव, नजारू यादव, दुरपत यादव, कन्हैया यादव, धर्मराज यादव, , रामसिंग यादव, भूषण यादव, पतित यादव, रोहित यादव, प्रदीप यादव, दशरम यादव, भुवन यादव, फुलेश्वरी यादव, सोनऊराम यादव, नजाकसिंह यादव, परमराज यादव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/08/blog-post_3.html
August 03, 2025 at 08:22PM