कार्यभार ग्रहण करते ही जिला पंचायत के विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया
श्री नंदनवार ने कार्यभार ग्रहण करते ही जिला पंचायत के विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति, साफ-सफाई, फाईलों का सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ का परिचय लेते हुए कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत परिसर में आयोजित आकांक्षा हाट का अवलोकन भी किया। उन्होंने महिला समूह द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के संबंध में जानकारी लेते हुए मार्केटिंग और ब्रांडिंग के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान निवर्तमान सीईओ श्री एस. आलोक भी मौजूद थे।
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/08/blog-post_4.html
August 04, 2025 at 02:15PM


