पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /कृषि उपज मंडी प्रांगण बागबाहरा में 27 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों से डॉ.छबिराम पटेल राज्यपाल पुरस्कृत मिडिल स्कूल प्रधान पाठक एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर की नई पुस्तक "ज्ञान प्रतिभा" का विमोचन किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दिए। इस दौरान महासमुन्द लोकसभा की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
लेखक श्री पटेल की यह पुस्तक अंतर्राष्ट्रीय मानक नंबर आईएसबीएन से युक्त है। जो वैभव प्रकाशन रायपुर से प्रकाशित हुई है। जिसमें 2486 सूक्तियां, सुविचार शामिल हैं। जो जन मानस के व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी । यह पुस्तक 94 पृष्टीय है। जिसकी कीमत 150 रुपए है। यह पुस्तक लेखक की 13 वें क्रम की पुस्तक है। इस संबंध में लेखक डॉ.छबिराम पटेल ने बताया कि इसके पहले भी उनकी सूक्तियां वाली 12 पुस्तकें ज्ञान दीप,ज्ञान सुधा ,ज्ञान मंजूषा,ज्ञान प्रभा, ज्ञानोदय,ज्ञान सरिता,ज्ञान पुंज,ज्ञान कुंज,ज्ञान मंजरी, ज्ञान सागर,ज्ञान ज्योति,ज्ञान सुरभि अंतरराष्ट्रीय मानक नंबर आई एस बी एन के साथ प्रकाशित हो चुकी हैं। जो सभी पुस्तकें जनमानस में बहुत लोकप्रिय हो चुकी हैं। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें चार बार डॉक्टरेट की मानद उपाधियों से सम्मानित किया चुका है।
डॉ.छबिराम पटेल की इस नई पुस्तक ज्ञान प्रतिभा को विमोचन किए जाने पर उन्हें महासमुन्द लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,बसना विधायक डॉ.संपत लाल अग्रवाल, रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा,अखिल भारतीय अघरिया समाज की अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव,साहित्यकार शिवशंकर पटनायक,प्रवीण प्रवाह,संतोष गुप्ता,अनूप दीक्षित, एस के डडसेना,बीईओ श्रीमती लक्ष्मी डडसेना, बीआरसीसी नरेश कुमार पटेल,प्राचार्य आशाराम बरिहा,मयाधार प्रधान, व्याख्याता अंशुमन तांडी,महेंद्र कुमार चौधरी, सुधीर प्रधान,सुशील ओगरे,अमृतलाल पटेल, श्रीधर भोई, ब्लॉक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेश दीक्षित, द्वारिका पटेल,रोहिणी कुमार देवांगन,अंतर्यामी प्रधान,लेखराम साहू, संतोष कुमार साहू, नरेश नायक,श्रीमती सरोज साव, रामकुमार नायक, अमरसिंह पटेल,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती राधा पटेल,जिला पत्रकार संघ के स्वप्निल तिवारी,गौरव चंद्राकर ,आकाश अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल,बलराज नायडू,कीर्ति पांडे,पवन गुप्ता, आनंद भोई,शिक्षक मोहितराम पटेल,रोशन डडसेना, भागीरथी दीवान,तुलसी राम पटेल,कौतुक पटेल,नितेश साहू, विजयकुमार अनंत, प्रदीप पटेल एवं बाला चंद्राकर, प्रेमशंकर प्रधान,नरेश चंद्राकर,पूर्व सरपंच सुधीर प्रधान, सादराम पटेल,नयन प्रधान, रक्षापाल विशाल,शिव नायक, उप सरपंच भोगीलाल पटेल, मनोहर पटेल, रामप्यारे पटेल, नरेश्वर पटेल,त्रिलोकी पटेल सहित बड़ी संख्या में मित्र लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं ।
via Blogger https://ift.tt/YqiAZKP
July 28, 2025 at 08:57AM

