अयोध्या वाली रामलीला में मंचसंचालन के लिए विधायक ने किया शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का सम्मान । - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 01, 2025

अयोध्या वाली रामलीला में मंचसंचालन के लिए विधायक ने किया शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का सम्मान ।

अयोध्या वाली रामलीला में मंचसंचालन के लिए विधायक ने किया शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का सम्मान ।

 


अभनपुर संस्कार न्यज़ गौरव चंद्राकर/ रायपुर जिले के अभनपुर में दिनांक 25/06/25 से तीन दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन हुआ जिसमे अयोध्या में भगवान श्रीरामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या में मुख्य मंच पर प्रदर्शित रामलीला ग्रीष्मा आर्ट एंड कल्चर रायपुर के द्वारा प्रदर्शित किया गया उक्त तीन दिनों तक बड़ी संख्या में अभनपुर के साथ -साथ आपसास के लोग रामलीला का आनंद उठाये है ।प्रथम दिवस इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह द्वितीय दिवस रामसेवक पैकरा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन विकास निगम एवं अंतिम दिवस किरण सिंह देव  छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष ने अपनी उपस्थिति प्रदान किए यह भव्य आयोजन अभनपुर के विधायक इंद्रकुमार साहू के मार्गदर्शन में नागरिक मंच अभनपुर के द्वारा किया गया जिसमे तीनो दिन कार्यक्रम में सफल मंच संचालन करने के लिए शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को नागरिक मंच सम्मान से सम्मानित किया गया । रामलीला का मंचन इस प्रकार हुआ ।

प्रथम दिवस - दिनांक 25 मई 2025 दिन - रविवार, देवासुर संग्राम, विष्णुवरदान, राम जन्म, विद्या अभ्यास, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका लीला, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण - परशुराम संवाद ।

द्वितीय दिवस - दिनांक 26 मई 2025 दिन - सोमवार, सीता विदाई, राम बनवास, केवट प्रसंग, भरत मिलाप, अनुसूया आश्रम, पंचवटी, सीता हरण, शबरी भक्ति, हनुमान मिलन, बाली वध, अशोक वाटिका, लंका दहन ।

तृतीय दिवस - दिनांक 27 मई 2025 दिन - मंगलवार, विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना, लक्ष्मण मेघनाथ वंवाद, लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाथ वध, राम-रावण युद्ध, माता सीता की अग्नि परीक्षा श्री राम राज्याभिषेक ।

समापन के अवसर पर नागरिक मंच के द्वारा प्रभु श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना किया गया एवं विधायक इंद्रकुमार साहू का नागरिक मंच सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर मोहन लाल अग्रवाल अध्यक्ष ,प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष ,हरीश पांडेय एवं दिलीप अग्रवाल सचिव ,दिनेश गिरेपूँजे कोषाध्यक्ष ,उत्रसेन गहिरवारे संयोजक एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अभनपुर , महेंद्र पांडेय,नारायण सोनी ,कुलदीप अग्रवाल ,किशन शर्मा ,वरुण राठी ,भरत बैस समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।


via Blogger https://ift.tt/W8pmUto
June 01, 2025 at 03:35PM