पीएमश्री सेजेस पिथौरा के समर कैंप में पहुंचे डी ई ओ - sanskar.live

Hot




मई 21, 2025

पीएमश्री सेजेस पिथौरा के समर कैंप में पहुंचे डी ई ओ

 विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम से हुए प्रभावित





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / पी एम श्री सेजेस स्कूल पिथौरा में विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु 01 मई 2025 से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9,:30 बजे तक योगाभ्यास, कराटे ,गायन, वादन,  मेहंदी,रंगोली, पेंटिंग, क्ले आर्ट, सिलाई व अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस समर कैंप के निरीक्षण के लिए आज दिनांक 21, 05, 2025 को महासमुंद जिला के जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे जी , डी एम सी श्री रेखराज शर्मा जी, जिला नोडल अधिकारी सम्पा बोस मैडम का आगमन हुआ।

समर कैंप का निरीक्षण करते हुए अधिकारी गण प्रभावित हुए तथा विद्यालय के गतिविधियों से प्रसन्नता व्यक्त किए। बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 में विद्यालय के परिणाम से डीईओ श्री लहरे जी अत्यंत प्रभावित हुए। ज्ञात हो कि इस वर्ष विद्यालय के 10 वीं, 12 वीं बोर्ड परिणाम शानदार रहा है । कक्षा 10 वीं में लक्ष्मी साहू ने 95.33%अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा 6 विद्यार्थियों का 90% से अधिक अंक आया है। इसी तरह कक्षा 12 वीं का भी परिणाम बेहतर रहा है।डीईओ श्री लहरे जी ने आगामी शिक्षक पालक बैठक में स्वयं उपस्थित रहने तथा आवश्यक दिशा निर्देश देने की बातें कही।

नोडल अधिकारी बोस मैडम ने समर कैंप के आयोजन से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी जी , प्राचार्य श्री एम डी प्रधान , वरिष्ठ व्याख्याता श्री एम के साहू , श्री भानु प्रताप पटेल, श्री अजय साहू, सुश्री रोशनी पटेल, श्रीमती सुमन साहू, श्री शिव कुमार भोई, श्रीमती निर्मला पटेल, श्री अमरजीत नायक, श्री योगेश सोनवानी, सुश्री मोनिका साहू सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer