जनता की समस्या का समाधान अब उनके द्वार पर - विधायक सम्पत अग्रवाल - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

मई 20, 2025

जनता की समस्या का समाधान अब उनके द्वार पर - विधायक सम्पत अग्रवाल

 नगर पंचायत पिथौरा के 15 वार्डों में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र एवं आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरित




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले के नागरिकों की शिकायतों एवं मांगों के निराकरण के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत नगर पंचायत पिथौरा के सभी वार्ड क्रमांक 01 से 15 के नागरिकों की समस्याओं और मांगों से रूबरू होने के लिए संयुक्त रूप से आज वार्ड क्रमांक 11 पिथौरा शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से लेकर 15 तक के नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। शिविर में 1489 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका निराकरण किया गया।              

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी, श्री शंकर अग्रवाल, स्थानीय पार्षदगण एवं एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह, तहसीलदार श्री नितिन ठाकुर, सीएमओ श्री बिरजूराम सोनबेर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सर्वप्रथम विभागीय स्टॉल का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली एवं हितग्राहियों से भी बातचीत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सोच है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके गांव-घर जाकर किया जाए। इसी सोच के तहत जनता की समस्या से रूबरू होने जनता के द्वार में ही शिविर लगाया गया है। जहां समस्याओं का निदान होगा। विधायक श्री अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय 5 मई से लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के डेढ़ वर्षों की उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों की समीक्षा एवं जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य है आम जनता की समस्याओं को सुनना, समझना और समाधान देना। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। सुशासन तिहार इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है, जहां शासन की योजनाएं और सेवाएं सीधे जन-जन तक पहुँचाई जा रही हैं।

मुख्य अतिथि विधायक श्री सम्पत अग्रवाल की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में 10 महिलाओं की गोद भराई की रस्म विधि पूर्वक संपन्न कराई गई। साथ ही 4 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सानिया निर्मलकर, यांसिक डडसेना, काव्या निर्मलकर, नीतू निषाद और पूजा रानी निषाद को ’नोनी सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक सहायता योजना के तहत वार्ड क्रमांक 09 की प्रेमिन बाई को 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया। शिविर में कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग आदिम जाति विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।





Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer