भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम सरकड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मई 17, 2025

भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम सरकड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पहलगाम की लोमहर्षक घटना के बाद आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान देश पर 'ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और सटीक प्रहार से संबंधित उत्कृष्ट सैन्य प्रदर्शन से गौरवान्वित देशवासियों और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से  पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरकड़ा एवं प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत के सरपंच ग्रामीण जन विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग शामिल थे। इस यात्रा में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तिरंगा लहराते एवं भारत माता की जय का जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे। उक्त तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जिला सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा ,सरपंच प्रियंका अमित सिन्हा ,सचिव सुखसागर जगत, प्रधान पाठक अंगेश्वरी सिन्हा ,पंच टेकलाल सिन्हा ,पंच जयंती बाई पंच, भागवती गजानंद निषाद ,संजय सिन्हा, गौतम साहू , भागुलाल सिन्हा, रामायण देवदास ,लछमी भट्ट ,आंगनबाडी कार्यकर्ता माधुरी सिन्हा संतोषी सिन्हा समस्त ग्रामीण जन उपस्थित आपकी संख्या में उपस्थित थे।