जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में चल रहे अष्टप्रहरी हरिराम कीर्तन यज्ञ में शामिल हुई - sanskar.live

Hot




मई 21, 2025

जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में चल रहे अष्टप्रहरी हरिराम कीर्तन यज्ञ में शामिल हुई






 पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा ग्राम गिरना में अष्ट प्रहरी हरिराम कीर्तन यज्ञ एवं हनुमान प्राण प्रतिष्ठा मंदिर उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुई। वे अपने क्षेत्र के ग्राम बिंधनखोल ,मेमरा आयोजित अष्टप्रहरी यज्ञ में भी शामिल हुई। जिले के सबसे सक्रिय जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी अपने क्षेत्र के गांव-गांव का दौरा कर रही हैं। इस दौरान वे गांव वालों की समस्याओं से रुबरू हो रहे हैं और गांवों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। इसी कड़ी में वे ग्राम बिंधनखोल ,मेमरा पहुंची। वहां ग्रामीणों द्वारा आयोजित अष्टप्रहरी यज्ञ में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और अंचल की खुशहाली की कामना की।जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी के पहुंचने पर गांव वालों ने उनकी भावभीनी आगवानी की और उन्हें आयोजन स्थल तक लेकर गए। वहां उन्होंने अष्टप्रहरी यज्ञ में शामिल होकर गांव वालों का हाल-चाल जाना। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer