पिथौरा संच का मासिक बैठक सम्पन्न,बैठक में किया सैनिक के भाई का सम्मान - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मई 27, 2025

पिथौरा संच का मासिक बैठक सम्पन्न,बैठक में किया सैनिक के भाई का सम्मान

 



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर
/ वनबन्धु परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय परिवार का सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में झलप एवं पिथौरा संच का मासिक बैठक मां भारती एवं मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया गया।इस बैठक में हनुमान परिवार सम्मेलन वृक्षारोपण बीज इकट्ठा करना, पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दसहरा, सैनिक सम्मान एवं पाठ्यक्रम अभ्यास का विषय रखे गए।इस अवसर पर टिकेश्वर दीवान सैनिक के बड़े भैय्या हेमंत दीवान का सम्मान शाल व श्रीफल से किया गया।इस अवसर पर पिथौरा संच अध्यक्ष त्रिलोक सिंह अजमानी ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना गौरव का विषय है। सैनिक सुरक्षित है तो देश सुरक्षित है। पहलगांव की घटना पहली घटना नहीं है बल्कि आतंकियों द्वारा कई बार हमारे देश पर हमला कर चूके हैं जिसका हमारे देश की सैनिकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर मूंह तोड़ जवाब दिया है। बैठक में सैनिकों का शौर्य एवं वीरता का स्मरण कर सैनिकों को नमन किया गया। इस अवसर पर हेमन्त दीवान नारायण दीवान धर्मेंद्र ठाकुर झलप संच प्रमुख संच के सभी आचार्य आचार्या उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उमेंद यादव पिथौरा संच प्रमुख ने किया।