मोहगांव विद्यालय में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन - sanskar.live

Hot




मई 20, 2025

मोहगांव विद्यालय में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन





 

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए शाला परिवार और  ग्राम पंचायत मोहगांव के संयुक्त तत्वाधान में 17 मई को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शाला परिसर मोहगांव से आरम्भ होकर मन्दिर चौक होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया । इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जनजागरण फैलाना था। यात्रा में सभी शिक्षकों के साथ स्कूली बच्चे, पालक, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामवासियों और महिलाओं ने भाग लिया। स्कूली बच्चों ने बैंड की धुन के साथ देशभक्ति गीत गाकर, देशभक्ति नारों से आम लोगों तक सेना के पराक्रम का संदेश पहुँचाया । तिरंगा यात्रा में सभी ने हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। रैली के पश्चात शाला परिसर मोहगांव में छोटी सी सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी । इस अवसर पर ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपँच विजय बारीक ने कहा कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को देश सेवा की प्रेरणा मिलती है । प्राचार्य जगदीश कुमार ने उद्बोधन देते हुए कहा देश की सीमाओं की रक्षा हमारे देश के जाँबाज सैनिक करते हैं, परन्तु जागरुक नागरिक भी देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । प्राथमिक शाला मोहगांव के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान और पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक रविलाल प्रधान ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में सरपंच विजय बारीक उप सरपंच रुक्मिणी हेमन्त पटेल, पंच यशवंत बारीक, सेतकुमार प्रधान, डोलामणि प्रधान, प्राचार्य जगदीश कुमार शिक्षक अहीर कुमार बरिहा, रविलाल प्रधान, गौरीशंकर पण्डा, भोजराज प्रधान, कविता बढ़ाई, भार्गवी यादव, संकुल समन्वयक अंजय कश्यप, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रोहित प्रधान, रत्नाकर प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पालक भी सम्मिलित हुए । शाला परिवार की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer