भाजपा मंडल कोमाखान में लोकमाता पुण्य श्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती पर हुआ गोष्ठी कार्यक्रम - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मई 29, 2025

भाजपा मंडल कोमाखान में लोकमाता पुण्य श्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती पर हुआ गोष्ठी कार्यक्रम

भाजपा मंडल कोमाखान में लोकमाता पुण्य श्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती पर हुआ गोष्ठी कार्यक्रम

 






बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /(भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद के निर्देशानुसार कोमाखान मंडल के नेतृत्व में लोकमाता पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जन्म जयंती कार्यक्रम मुख्य वक्ता पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नितिन जैन,जनपद सदस्य लोचन पटेल,मंडल महामंत्री द्वय हिरेंद्र उपाध्याय,लेखमणि पटेल,भाजपा के वरिष्ठ नेता मूलचंद साहू,गोरख यादव,हलधर चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मंडल अध्यक्ष नितिन जैन द्वारा सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना सभी के समक्ष रखी गई,मुख्य वक्ता डॉ.विमल चोपड़ा ने महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर ने अहिल्या बाई होलकर द्वारा भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास के लिए किए गए कार्यों पर अपनी बातें रखी।

पुराने जनसंघी नेता एवं सोसायटी अध्यक्ष हलधर चंद्राकर का भाजपा मंडल कोमाखान की ओर से विशेष रूप से स्वागत अभिनंदन कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष उमा सोनी,केवल नेताम,मंडल मंत्री तुलसी साह,जुगेश पटेल,वंदना ठाकुर,पूर्णिमा सोनवानी,कोषाध्यक्ष परमेश्वर चौधरी,सोशल मीडिया प्रभारी पतिराम साहू,कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार चौधरी,बल्ला ठाकुर,केशव साहू,जनकराम मांझी,लच्छूराम सेन,पीलाबाई पांडे,परमेश्वर पटेल,प्रीतम चौधरी,सरपंच संघ के अध्यक्ष एवन साहू,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज जैन,युवा मोर्चा नेता भीमा साहू,गुलशन सुरमनी भाजपा नेता सोमनाथ चंद्राकर,गुलाब साहू, हरेश यादव,गुलशन साहू,डिगेश साहू,परमेश्वर सोनवानी,मुकेश गुप्ता,शीतल साहू,कपूर साहू,सतीश वाजपेयी,ज्ञानिक साहू,लालदास मानिकपुरी,मनोज चौधरी,नरेंद्र पटेल,अजय सिन्हा,दीपेंद्र यादव,राधेश्याम यादव,जगदीश पटेल एवं भाजपा मंडल कोमाखान के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,सदस्य   जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा की उपस्थिति सराहनीय रही,एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

कार्यक्रम का शानदार एवं सफल संचालन मंडल महामंत्री हिरेंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंडल के वरिष्ठ नेता लोचन पटेल द्वारा किया गया।


via Blogger https://ift.tt/g20hm7K
May 29, 2025 at 12:14PM