सालिक राम साहू द्वारा एकल अभियान विद्यालय की जानकारी दी गई। पिथौरा संच अध्यक्ष त्रिलोक सिंह अजमानी द्वारा सभी आचार्य आचार्यों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। सरपंच प्रतिनिधि एव ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लोकनाथ नायक ने सभी को शुभकामनाएं दी। सरपंच श्रीमती बुन्दाबाई नायक ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सबको शुभकामनाएं दी। इस वर्ग में पांच दिनों में पचास सत्र लिए गए। कन्हैया लाल साहू ने विषय की जानकारी दी।लखन सिदार वर्ग वृत, हेमलता यादव आकांक्षा पटेल द्वारा अनुभव कथन नीलेन्द्र भोई द्वारा सुभाषित वचन बोला गया । वर्ग में 51 आचार्य आचार्यों ने प्रशिक्षण का लाभ लिए।सभा में लालाराम नाग पंच, संतराम साहू पंच दिनेश साहू ,श्रीमती गुंजा पटेल, नारायण यादव , शिव साहू , महेन्द्र निषाद सालिक राम साहू अंचल अभियान प्रमुख, कन्हैया साहू अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख, धर्मेन्द्र ठाकुर संच प्रमुख झलप, लखन सिदार संच प्रमुख बया विषेश रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पिथौरा संच प्रमुख उमेंद यादव व आभार दीक्षा पटेल ने की।


.jpeg)