ग्राम गड़बेड़ा में वनबन्धु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान तहत पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन - sanskar.live

Hot




मार्च 29, 2025

ग्राम गड़बेड़ा में वनबन्धु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान तहत पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन

ग्राम गड़बेड़ा में वनबन्धु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान तहत पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर/समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में वनबन्धु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान विद्यालय  बया पिथौरा संच के आचार्य आचार्यों पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती मां भारती एवं ऊं के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

सालिक राम साहू द्वारा एकल अभियान विद्यालय की जानकारी दी गई। पिथौरा संच अध्यक्ष त्रिलोक सिंह अजमानी द्वारा सभी आचार्य आचार्यों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। सरपंच प्रतिनिधि एव ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लोकनाथ नायक  ने सभी को शुभकामनाएं दी। सरपंच श्रीमती बुन्दाबाई नायक ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सबको शुभकामनाएं दी। इस वर्ग में पांच दिनों में पचास सत्र लिए गए। कन्हैया लाल साहू ने विषय की जानकारी दी।लखन सिदार वर्ग वृत, हेमलता यादव आकांक्षा पटेल द्वारा अनुभव कथन नीलेन्द्र भोई  द्वारा सुभाषित वचन बोला गया । वर्ग में 51 आचार्य आचार्यों ने प्रशिक्षण का लाभ लिए।सभा में लालाराम नाग  पंच, संतराम साहू   पंच दिनेश साहू ,श्रीमती गुंजा पटेल, नारायण यादव , शिव साहू , महेन्द्र निषाद  सालिक राम साहू  अंचल अभियान प्रमुख, कन्हैया साहू अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख, धर्मेन्द्र ठाकुर संच प्रमुख झलप, लखन सिदार  संच प्रमुख बया  विषेश रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन   पिथौरा संच प्रमुख उमेंद यादव व आभार दीक्षा पटेल ने की।




via Blogger https://ift.tt/uB0MD3C
March 29, 2025 at 08:26AM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer