ग्राम उतेकेल में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा द्वारा किया गया - sanskar.live

Hot




मार्च 27, 2025

ग्राम उतेकेल में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा द्वारा किया गया

ग्राम उतेकेल में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा द्वारा किया गया

 



देखें वडियो



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पिथौरा विकासखंड के ग्राम उतेकेल, साकरा के खेल प्रेमियों ने रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मैच का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर युवाओं में उत्साह है। आयोजन समिति क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी ने बताया कि 25 मार्च रात्रि क्रिकेट मैच का शुभारंभ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने विधि विधान से पूजन कर किया। उक्त प्रतियोगिता में 35000 प्रथम पुरस्कार रखा गया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदुलारी ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होते रहना चाहिए क्योंकि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कभी कमी नहीं रही। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से ही प्रतिभाएं सामने आती है जो जिला स्तर फिर प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं को उनके द्वारा हमेशा सहयोग मिलता रहेगा। उक्त आयोजन में अतिथि के रूप में डिगेश्वर पटेल, निधि पण्डा, गुरुदेव यादव, रमेश पण्डा , आयोजन क्रिकेट क्लब से गुरुदेव यादव, रेशम बांक, प्रशांत पण्डा,इंद्रजीत बरिहा,युवराज पटेल,प्रिंस प्रधान हलधर छत्तर एवं कप्तान जितेद्र यदु,उपकप्तान अनिल बांक सभी खिलाड़ियों सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।





via Blogger https://ift.tt/F64XjDs
March 27, 2025 at 01:49PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer