कौडिया परिक्षेत्र के ग्राम सरकड़ा में कलार समाज द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान और होली मिलन समारोह संपन्न - sanskar.live

Hot




मार्च 17, 2025

कौडिया परिक्षेत्र के ग्राम सरकड़ा में कलार समाज द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान और होली मिलन समारोह संपन्न

 रंगों का ही नहीं, मतभेद भुलाकर मनों को जोड़ने का पर्व भी है होली : डॉ नीरज गजेंद्र



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ कौडिया परिक्षेत्र के ग्राम सरकड़ा में रविवार को कलार समाज द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज गजेंद्र के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस समारोह की अध्यक्षता मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने की। इस अवसर पर महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिन्हा, जिला संरक्षक ईश्वर सिन्हा,कौड़िया संरक्षक प्रेमलाल सिन्हा, महिला मंच अध्यक्ष मीना सिन्हा, वरिष्ठ पार्षद राजू सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान होली मिलन की उमंग में समाज जनों ने फाग गीतों की धुन पर झूमते हुए गुलाल उड़ाया और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. नीरज गजेंद्र ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि मनों को जोड़ने और आपसी मतभेद भुलाने का भी अवसर है। यह वह पर्व है जिसमें विरोधी भी गले मिलते हैं और बीती बातों को भुलाकर नई शुरुआत करते हैं। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए उन्होंने चुनावी रंजिशों को भुलाकर आपसी एकता और समर्पण के साथ अपने क्षेत्र के विकास में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

समाज के जिला संरक्षक ईश्वर सिन्हा ने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और भाईचारे को बढ़ाने का माध्यम है। हमें हर त्योहार को इसी भावना के साथ मनाना चाहिए। मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने कहा कि समाज की प्रगति में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यदि हम एकता के साथ कार्य करें तो निश्चित ही हमारे गांव, कस्बे और शहर विकसित होंगे।सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष सिताराम सिन्हा , महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव परमेश्वर डड़सेना एवं आभार प्रदर्शन कौड़िया मंडल सचिव पोला राम डड़सेना ने किया।

समारोह की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद समाजजनों ने होली मिलन के अवसर पर पारंपरिक फाग गीत गाए और गुलाल उड़ाकर आनंद उठाया। समारोह में उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

(नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों का हुआ सम्मान)

समारोह में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा, जनपद सदस्य सुमन जितेन्द्र सिन्हा, सरपंच प्रियंका सिन्हा (सरकड़ा), मनोज सिन्हा (ठाकुरदिया)उपसरपंचों में किरण सिन्हा (सरकड़ा) दुतेशवरी सुरेश सिन्हा(अठारहगुड़ी) रघुवीर डड़सेना (छतवन) नरेश डड़सेना (बलदीडीह ) पंचों में टेकलाल सिन्हा, खिलेश्वर सिन्हा, कुन्ती सिन्हा, कैलाश सिन्हा, विमला गजेन्द्र, लुटेश्वरी सिन्हा, कुमारी डड़सेना, धर्मिन डड़सेना ,तिजबाई डड़सेना, कविता डड़सेना, रोहणी डड़सेना, गनपत डड़सेना, चन्दर कुमार डड़सेना, नीलकमल सिन्हा, आरती सिन्हा, समेत 22 से अधिक पंचों और पार्षदों को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और जनता की सेवा करने की शुभकामनाएँ दीं।

(इनका रहा प्रमुख योगदान)

समारोह के आयोजन में आत्मा राम पंकज डड़सेना, लोकप्रकाश डड़सेना, जगदीश डड़सेना,नंदकुमार डड़सेना, मानश्र्वन डड़सेना, लखन डड़सेना, रामायण सिन्हा, रमेश सिन्हा , खगेश्वर डड़सेना ,भगवती सिन्हा, चैतु सिन्हा,  जाम सिंह सिन्हा,विनोद सिन्हा ,टेकलाल सिन्हा, गजेन्द्र सिन्हा, पुष्प राज गजेन्द्र , हृदेश सिन्हा, रामचरण डड़सेना,महेश्वर सिन्हा,अमित सिन्हा, चंद्रपाल सिन्हा, धनत सिन्हा, सोमन्त डड़सेना, विक्की सिन्हा,संजय सिन्हा, भानू सिन्हा, अमरसिंह सिन्हा, महेन्द्र सिन्हा, पप्पु सिन्हा, दुकालू डड़सेना,रूखमणी डड़सेना, देवकी डड़सेना, गायत्री डड़सेना , दीपक गजेन्द्र ,पूजा सिन्हा, अन्नपूर्णा सिन्हा की योगदान सराहनीय रहा।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer