कमरौद में नवनिर्मित जैतखाम का हुआ उद्घाटन एवं सामाजिक सेनानियों का किया सम्मान - sanskar.live

Hot




मार्च 17, 2025

कमरौद में नवनिर्मित जैतखाम का हुआ उद्घाटन एवं सामाजिक सेनानियों का किया सम्मान

 अपराधीक कृत्यों से दुर रहकर सतनाम संस्कृति का पालन करें- विजय बंजारे 



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ग्राम कमरौद में सतनामी समाज एवं ग्राम पंचायत द्वारा जीर्णोद्धार जैतखाम में गद्दी स्थापना  एवं जैतखाम के रक्षा के लिए जेल जाने वाले सामाजिक सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम प्रदेश,जिला, बागबाहरा ब्लॉक एवं खट्टी परिक्षेत्र पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व सरपंच प्रेमिन ध्रुव , पूर्व उप सरपंच मीणा साहु एवं सरपंच प्रतिनिधि बेणु साहु की उपस्थिति में रखा गया।सबसे पहले जैतखाम में सामाजिक सेनानियों के द्वारा फीता काटकर पुजा अर्चना कर झंडा चढ़ाया गया। तथा समाज के लिए निर्दोष होते हुए भी नौ माह तक जेल में रहने वाले दिनेश बंजारे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष युथ, विजय बंजारे जिलाध्यक्ष,हीरा जोगी जिला उपाध्यक्ष, सोमनाथ टोंडेकर जिला मिडिया प्रभारी,भरत गेंड्रे बिरकोनी का शाल, श्वेत गमछा व श्री फल भेंटकर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने समाज के युवाओं को अपराध नशापान से दुर रहकर सतनाम संस्कृति के अनुरूप समाज का निर्माण करने की अपील की। चुंकि अपराधिक कृत्यों में फंसने पर आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक मानसिक स्थिति खराब होती है। हीरा जोगी ने समाज को संगठित होकर राजनितिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। क्योंकि सभी समस्या का हल राजनीति में छुपी हुई।सोमनाथ टोंडेकर ने समाज को बताया  कि पुलिस वाले कैसे बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार कर नौ महीने तक जेल में रहने मजबुर किया। लेकिन समाज के हक अधिकार के लिए डरेंगे नहीं।जेल यात्री भरत गेंड्रे ने कहा  हम लोगों की नौ महीने का तप  तभी सफल होगा जब समाज संगठित होकर गुरु घासीदास बाबा जी के राह पर चलेगी। 

दिनेश बंजारे ने  कहा कि हमें भारतीय संविधान पर पुरा भरोसा है उसी के सहारे हम निर्दोष जेल यात्रियों को न्याय मिलने की उम्मीद है। पूर्व सरपंच प्रेमिन ध्रुव ने महापुरुषों के द्वारा दिए समानता के संदेश को  बताया। वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि बेणु साहु ने समाज व गांव के विकास के लिए गुरु घासीदास बाबा जी के राह पर चलने की संकल्प लिया।प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश महासचिव एस आर बंजारे ने शिक्षा के लिए जरुरत मंद बच्चों का संगठन की तरफ से हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन संतोष घृतलहरे, ऐन कुमार ने किया तथा आभार प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही  पुजा नारंग ने लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लिंकन जान जिला संरक्षक,हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष,नान जी बाघमारे, राजेश रात्रे, रामेश्वर भारती,सी एल टंडन, चिंता साय बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र बंजारे, खट्टी परिक्षेत्र से कृष्ण कुमार नारंग,खोमन मारकंडेय, देवकुमार जोशी,चोलेश्वर मारकंडेय, चैत्र राम मांडले मोहन,नोहर व ग्राम कमरौद से द्रुपत रात्रे, संतराम भारती,प्रताप खुंटे, दसरु घृतलहरे,तुम्मन रात्रे प्रताप खुंटे,नरेश भारती, धनेन्द्र,  नरेंद्र मेवा,सुखरु व भारी संख्या में समाज व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer